{"_id":"61182b448ebc3edf8e787a16","slug":"45-thousand-junk-vehicles-will-not-be-able-to-run-on-the-roads-of-jhansi-jhansi-news-jhs20196847","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी की सड़कों से हट जाएंगे 45 हजार वाहन...जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी की सड़कों से हट जाएंगे 45 हजार वाहन...जानिए क्यों
Mon, 16 Aug 2021 04:23 PM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 04:23 PM IST
सार
जिले में करीब 45 हजार वाहन ऐसे हैं जो अपनी फिटनेस की मियाद पूरी कर चुके हैं। ऐसे वाहनों को अब परिवहन विभाग शीघ्र ही सड़कों पर से हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा। ऐसे वाहनों को कबाड़ घोषित कर परिवहन विभाग वाहन स्वामियों को कबाड़ का प्रमाण पत्र देगा।
विज्ञापन
विस्तार
जिले की सड़कों पर चल रहे कबाड़ वाहनों को हटाने की कवायद जल्द ही शुरू की जाएगी। परिवहन विभाग फिटनेस में फेल होने वाले पुराने वाहनों को कबाड़ घोषित कर वाहन स्वामियों को कबाड़ का प्रमाण पत्र देगा। ये वाहन सड़कों पर नहीं चल सकेंगे।
विज्ञापन
जिले में करीब 45 हजार वाहन ऐसे हैं जो अपनी फिटनेस की मियाद पूरी कर चुके हैं। ऐसे वाहनों को अब परिवहन विभाग शीघ्र ही सड़कों पर से हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा। ऐसे वाहनों को कबाड़ घोषित कर परिवहन विभाग वाहन स्वामियों को कबाड़ का प्रमाण पत्र देगा। इसका फायदा यह होगा कि वाहन स्वामी नया वाहन खरीदते समय प्रमाण पत्र दिखाकर पंजीकरण शुल्क में छूट पाएंगे। इसके अतिरिक्त कबाड़ा वाहनों को बेचने पर सरकार प्रोत्साहन राशि भी देगी। प्रक्रि.ा के तहत 15 साल पूरे कर चुके व्यावसायिक वाहनों और 20 साल पूरे कर चुके निजी वाहनों को सड़कों को सड़कों पर से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
मंडल की सड़कों पर 67 हजार वाहन हैं कबाड़
झांसी मंडल में 67 हजार वाहन ऐसे हैं जो अपनी फिटनेस की मियाद पूरी कर चुके हैं। इसमें झांसी में करीब 45 हजार, ललितपुर में 17 हजार और जालौन में करीब पांच हजार वाहन ऐसे है जिन्हें सड़कों पर से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
कबाड़ वाहनों को सड़कों से हटाने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी। 15 साल पूरे कर चुके व्यावसायिक वाहनों और 20 साल पूरे कर चुके निजी वाहनों को सड़कों को अब सड़कों पर से हटाया जाएगा। झांसी जिले में ऐसे वाहनों की संख्या करीब 45 हजार है।
सतेंद्र कुमार, एआरटीओ प्रशासन, झांसी