फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   44 farmers going to jail in parali incident

पराली जलाने में 44 किसानों पर एफआईआर, तीन गए जेल

Tue, 19 Nov 2019 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
44 farmers going to jail in parali incident
पराली जलाने के मामले में जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। सोमवार को मोंठ एवं सदर तहसील में पराली जलाने के आरोप में 44 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। तीन किसानों को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पराली जलाने के मामले में झांसी का नाम प्रदेश के दस बड़े जनपदों में आया है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद शासन भी इस मामले में सक्रिय है। किसानों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मोंठ एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी के अनुसार थाना चिरगांव में 24 एवं मोंठ के 14 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीस से अधिक किसानों का शांतिभंग में चालान किया गया है। नौ किसानों से 22,500 रुपये अर्थदंड भी वसूला गया है। एसडीएम का कहना है लापरवाही बरतने वाले लेखपालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम सदर राजकुमार ने छह किसानों के खिलाफ बड़ागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यहां तीन किसानों को शांतिभंग के आरोप में जेल भी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल पर गिरी गाज, निलंबित
पराली जलाने पर अंकुश न लगा पाने के आरोप में ग्राम मड़ोरा के लेखपाल आनंद स्वरूप खरे को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed