फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   4090 more names will be registered in the voter list of Lok Sabha elections

Jhansi News: लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में दर्ज होंगे 4090 और नाम

Wed, 13 Mar 2024 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
4090 more names will be registered in the voter list of Lok Sabha elections
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में 4090 लोगों के नाम और दर्ज किए जाएंगे। इन सभी लोगों ने मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। सबसे ज्यादा आवेदन झांसी नगर विधानसभा से आए हैं।
निर्वाचन आयोग की ओर से 24 जनवरी को मतदाता सूची जारी की गई थी। इस सूची में जिले की चारों विधानसभाओं में 15,49,840 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। इसके बाद से लेकर मंगलवार तक 4090 लोगों के और आवेदन आए हैं। झांसी नगर विधानसभा से 1616, मऊरानीपुर से 959, बबीना से 949 और गरौठा विधानसभा से 566 आवेदन ऑनलाइन आए हैं। इनमें से 621 मतदाता 18 से 19 वर्ष की आयु के हैं, जो पहली बार मतदान में हिस्सा लेंगे। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अभी और मौका है।
विज्ञापन

000000
मतदाता बनने के लिए नामांकन के अंतिम दिन से सात दिन पहले तक आवेदन किया जा सकता है। पात्रता रखने वाले सभी लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। - अरुण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
चुनावी खर्च की निगरानी के लिए 84 टीमें बनाईं
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च की निगरानी के लिए जनपद में 84 टीमों का गठन कर दिया गया है। इनमें जनपद की चारों विधानसभाओं के लिए 36 उड़नदस्ते बनाए गए हैं, जबकि 36 स्टेटिक निगरानी टीमें गठित की गईं हैं। चार वीडियो निगरानी टीमों गठन किया गया है। इसके अलावा प्रत्याशियों की चुनावी गतिविधियों के वीडियो देखकर व्यय का अनुमान लगाने के लिए चार वीडियो अवलोकन टीमों का गठन किया गया है। साथ ही चार लेखा टीमें भी बनाईं गईं हैं। चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही यह भी टीमें सक्रिय हो जाएंगी। इसके अलावा चुनाव में उपयोग में आने वाली सभी सामग्रियों की दरें भी तय की जा चुकी हैं। बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी अधिकतम 95 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे, जबकि पिछले चुनाव में खर्च सीमा 70 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed