{"_id":"60647dea8ebc3eda727e33fe","slug":"4-aprail-runing-water-tanker-in-city-jhansi-news-jhs1920654152","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर में चार अप्रैल से चलेंगे पानी के टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर में चार अप्रैल से चलेंगे पानी के टैंकर
विज्ञापन
4 aprail runing water tanker in city
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर वासियों को पानी की किल्लत से न जूझना पड़े, इसलिए गर्मियों में पानी के टैंकर चलाए जाएंगे। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है और यह टैंकर चार अप्रैल से शुरू हाेंगे। 42 टैंकरों के संचालन पर एक करोड़ से अधिक खर्च आएगा।
आमतौर पर पानी के टैंकर 15 अप्रैल के बाद शुरू होते थे, लेकिन इस बार पानी कम बरसने के कारण अप्रैल की शुरूआत से ही टैंकरों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए पिछले दिनों टैंकर प्रक्रिया अपनाई गई। लेकिन होली का अवकाश होने के कारण काम में रुकावट हो गई। अब फिर से फाइल तेजी पकड़ गई है। सभी औपचारिकताएं एक से दो दिन में पूरी कर ली जाएंगी और चार अप्रैल से टैंकरों का संचालन शुरू हो जाएगा। जल संस्थान 42 टैंकर चलाएगा। एक टैंकर प्रतिदिन नौ चक्कर लगाएगा। इस तरह सभी टैंकर कुल 34020 चक्कर लगाएंगे।
इन क्षेत्रों में होती है पानी की किल्लत
करगुवांजी, पिछोर, गुमनावारा, महराणा प्रताप नगर, मयूर विहार कॉलोनी, सरांय, सिल्वर्ट गंज, डड़ियापुरा, मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, सिमरधा, गरियागांव, वीरांगना नगर, पाल कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर, अलीगोल, मेवातीपुरा, बाहर उनाव गेट, राजपूत कॉलोनी, खैरागांव, मुरारी नगर, ताज कंपाउंड आदि क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
पानी के टैंकर के टेंडर हो गए हैं। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। उम्मीद है कि चार अप्रैल से टैंकर सुचारु हो जाएंगे। - कुलदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान