फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   4.85 caror se 13 sadko ka hoga nirman

4.85 करोड़ से 13 सड़कों का होगा निर्माण

Mon, 30 Nov 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
4.85 caror se 13 sadko ka hoga nirman
रविवार को 13 सड़कों को शिलान्यास हुआ। - फोटो : ???? ????
4.85 करोड़ से 13 सड़कों का होगा निर्माण
विज्ञापन

झांसी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिले में 4.85 करोड़ (485 लाख) रुपये की लागत से बनने वाली 13 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने झांसी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 173.27 लाख रुपये से 28.62 किमी लंबे चार और जिला पंचायत के 21.827 किमी लंबे 311.80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नौ सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने सड़कों के निर्माण का विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि अच्छी सड़कें विकास का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सडकों की गुणवत्ता बनाए रखी जाए, क्योंकि बेहतर सड़कों से ही विकास गांव तक पहुंचता है। उन्होंने गांवों में कूड़ा प्रबंधन व स्वच्छता की ओर ध्यान दिए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा एनआरएलएम समूह की महिलाओं के द्वारा प्रदेश अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद झांसी के दौरे पर एनआरएलएम की महिलाओं द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं वह उत्साहवर्धक हैं।
विज्ञापन

सीएम ने झांसी जिला पंचायत के तहत विकासखंड बड़ागांव में 2 सड़क, मऊरानीपुर में 1, गुरसराय में 1, बबीना में 3 और चिरगांव में दो सड़क निर्माण कार्यों और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बड़ागांव ब्लॉक के अंतर्गत मथनपुरा, रामपुरा मार्ग, चिरगांव ब्लॉक के तजपुरा मार्ग, मोंठ में जेरा मार्ग तथा बबीना ब्लॉक में डोंगरी मार्ग के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस दौरान लखनऊ में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, राज्य मंत्री पंचायती राज उपेंद्र तिवारी एवं राज्यमंत्री ग्राम्य विकास आनंद स्वरूप शुक्ला, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, एनआईसी झांसी में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा यादव, विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अशोक यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बीएल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed