फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   4,53,850 voters of municipal corporation will be distributed in sixteen sectors

Jhansi News: सोलह सेक्टरों में बांटे जाएंगे नगर निगम के 4,53,850 मतदाता

Mon, 12 Dec 2022 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
4,53,850 voters of municipal corporation will be distributed in sixteen sectors
झांसी। महानगर में नगर निगम के 4,53,850 मतदाताओं के लिए कुल 16 सेक्टर बनाए गए हैं। इनके मतदान कराने के लिए 32 सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं 16 निर्वाचन अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय निकाय निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद की कुल 13 नगर निकायों के 262 वार्डों के लिए 212 मतदान केंद्र समेत 632 मतदान स्थल बनाए जाएंगे। यहां कुल 6,51,340 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन

झांसी नगर निगम के 60 वार्डों के लिए कुल 111 मतदान केंद्र समेत 373 मतदान स्थल बनाए गए हैं। यहां 2,38,324 पुरुष मतदाता जबकि 2,15,526 महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनके लिए 16 निर्वाचन अधिकारी एवं 32 सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बरुआसागर नगर पालिका परिषद के 25 वार्ड में 10 मतदान केंद्र समेत 25 मतदान स्थल बनाए जाएंगे। यहां 21847 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसी तरह नगर पंचायत बड़ागांव के 10 वार्ड में 7780 मतदाता, चिरगांव के 25 वार्ड में 13,925, समधर के 25 वार्ड में 19005, मोेंठ के 12 वार्ड में 11129, मऊरानीपुर के 25 वार्ड में 52894, कटेरा के 10 वार्ड में 6368, रानीपुर में 14 वार्ड में 15745, गुरसराय 25 वार्ड में 22624, एरच के 10 वार्ड में 7759, गरौठा के 10 वार्ड में 8953 एवं टोड़ीफतेहपुर के 11 वार्ड में 9461 मतदाता इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed