{"_id":"59b695654f1c1be27f8b5f45","slug":"31505138021-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमाता के इलाज के लिए दी दवाएं-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमाता के इलाज के लिए दी दवाएं-City
Updated Mon, 11 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
गोमाता के इलाज के लिए दी दवाएं
- पशु अस्पताल को सौंपी एंटीबायोटिक, दर्द निवारक आदि
- चिकित्सालय में बीस से अधिक गायें हैं भर्ती, कई गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
उपचार के अभाव में दर्द से कराह रहीं गोमाता के उपचार के लिए गो हंसा सेवा समिति ने पशु चिकित्सालय को दवाएं उपलब्ध कराई हैं। इसमें एंटीबायोटिक, दर्द निवारक, मरहम पट्टी आदि शामिल हैं। मौजूदा समय में अस्पताल में 20 से अधिक गायें भर्ती हैं, इसमें चार काफी गंभीर हैं। अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाया था, जिसके बाद समिति ने आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
पशु अस्पताल में दवाओं का काफी टोटा है। पिछले छह महीने से बजट नहीं होने के चलते कई गायों की मौत हो चुकी है। हाल ही में एक बछड़े की मौत की खबर ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने के बाद गो हंसा सेवा समिति की अध्यक्ष रीता राय ने जब तक सरकार द्वारा दवाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक अस्पताल में भर्ती लावारिस गायों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का फैसला लिया। इसी क्रम में सोमवार को समिति ने अस्पताल के डॉक्टर को एंटीबायोटिक, दर्द निवारक, ताकत, सूजन की दवाएं समेत मरहम पट्टी उपलब्ध कराई। इस दौरान अंशु राय, अंजू शिवहरे, रंजना गुप्ता, वंदना राय, बीटू राय, रितु राय, रेखा राय, रितु अग्रवाल, नीता अग्रवाल, रंजना मोदी, शशि सेठ मौजूद रहीं।