{"_id":"5958ff804f1c1b3b168b46b9","slug":"31499004800-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगी सीएचसी, पीएचसी की सूरत-Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगी सीएचसी, पीएचसी की सूरत-Dehat
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलेगी सरकारी अस्पतालों की सूरत
सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होंगे सुसज्जित
-अधिकार के साथ कर्तव्य की भी जानकारी दी जाएगी
- योजना में एल-2, एल-3 ग्रेड की 585 इकाइयां की शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
एल-2 और एल-3 ग्रेड के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अब निजी अस्पतालों की तर्ज पर सुसज्जित किया जाएगा। योगी सरकार ने इस योजना में प्रदेश की 585 चिकित्सा इकाइयों शामिल किया है। निर्देशन और तकनीकी सुझाव यूनिसेफ का होगा।
आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए योगी सरकार ने हाल ही में कई योजनाएं शुरू की हैं। इसी क्रम में सरकार अब सीएचसी, पीएचसी पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए एल-2, एल-थ्री ग्रेड की स्वास्थ्य इकाइयों को सुसज्जित करने जा रही है। झांसी में एल-2 ग्रेड के बड़ागांव, चिरगांव, मोंठ, गुरसरांय, बामौर, बंगरा, अंबावाय, राजापुर सीएचसी/पीएचसी हैं, जबकि एल-3 ग्रेड में बबीना, मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा महिला अस्पताल शामिल हैं। अब यहां पर रोगियों के अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी लिखे जाएंगे। इसके अलावा डॉक्टर, स्टाफ की संख्या, ड्यूटी चार्ट, सिटीजन चार्टर लगाया जाएगा। होर्डिंग, पोस्टर पर सरकारी योजनाओं की जानकारियां लिखी होगी। वहीं, किसी प्रकार के उत्पात की स्थिति में किन धाराओं में मरीज व तीमारदार पर मुकदमा दर्ज हो सकता है, इसका भी सूचना परिसर में चस्पा की जाएगी। रोगियों को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं जैसे जांच, दवाएं के लिए साइन बोर्ड लगवाए जाएंगे। डिस्प्ले बोर्ड पर लगातार नई-नई जानकारियां अपडेट होती रहेंगी। ताकि, मरीजों को भटकना न पड़े।