फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   30 foreign companies will do business in Jhansi...Agreement signed with government

Jhansi News: झांसी में 30 विदेशी कंपनियां करेंगी कारोबार...सरकार से हुआ करार

Mon, 22 Jan 2024 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
30 foreign companies will do business in Jhansi...Agreement signed with government
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी में 30 विदेशी कंपनियां कारोबार करेंगी। इसके लिए इन कंपनियों का सरकार से करार हो गया है। यह कंपनियां यहां डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में निवेश करेंगी। यह कंपनियां यहां रक्षा उत्पाद से लेकर ई-व्हीकल तक बनाएंगी।

पिछले एक साल से उद्यमियों का रुख लगातार झांसी की ओर बना हुआ है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि साल 2024 के फरवरी माह में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में झांसी में निवेश के 164 प्रस्ताव मिले थे। लेकिन, अब इनकी संख्या बढ़कर 310 पर पहुंच चुकी है। यह सभी कंपनियां सरकार के साथ एमओयू साइन कर चुकी हैं। यह कंपनियां यहां दो लाख दस हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने जा रहीं हैं। इनमें से 30 कंपनियां विदेशी हैं, जिनके हेडक्वार्टर स्वीडन, फ्रांस, कनाडा, दुबई आदि देशों में हैं। इनमें से तीन कंपनियों ने रक्षा उत्पाद बनाने के लिए निवेश किया है, जबकि बाकी कंपनियां ई-व्हीकल, इलेक्ट्राॅनिक उत्पाद, दूरसंचार उपकरण, टेक्सटाइल्स कंपनियां यहां उत्पादन करेंगी। निवेश मित्र दिनेश सिंह ने बताया कि यह सभी कंपनियां सरकार के साथ एमओयू साइन कर चुकी हैं। जल्द ही यह कंपनी यहां अपनी यूनिट की स्थापना का काम शुरू करेंगी। इसके लिए इन कंपनियों के प्रतिनिधियों से लगातार वार्ता जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed