फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   3,895 voters of three districts will choose MLC

तीन जनपदों के 3,895 मतदाता चुनेंगे एमएलसी

Sat, 29 Jan 2022 10:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
3,895 voters of three districts will choose MLC
झांसी। राज्य निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। चार से 11 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जबकि तीन मार्च को मतदान होगा। इस चुनाव में झांसी, जालौन और ललितपुर जिले के 3,895 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की जारी प्रक्रिया के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। चार फरवरी से 11 फरवरी तक झांसी कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 14 फरवरी को होगी। 16 फरवरी को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। तीन मार्च को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके लिए तीनों जनपदों में 37 बूथ बनाए जाएंगे, इनमें से 16 झांसी जिले में बनेंगे। जबकि, 12 मार्च को मतगणना होगा।
विज्ञापन

ये हैं मतदाता
झांसी। विधानसभा परिषद के स्थानीय प्राधिकारी चुनाव में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर निकायों के अध्यक्ष, सभासद, पार्षद, विधायक व सांसद मतदान करेंगे। तीनों जनपदों में 3,895 मतदाता हैं। इनमें ललितपुर में 1,035, जालौन में 1,454 और झांसी में 1,442 मतदाता हैं। वर्तमान में इस सीट से विधानसभा परिषद सदस्य रमा निरंजन हैं, जो सपा के टिकट पर चुनाव जीतीं थीं। हाल में ही वे भाजपा में शामिल हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कइयों के जागे अरमान
झांसी। विधानसभा परिषद का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही कई नेताओं के अरमान जाग गए हैं। खासतौर पर भाजपा में इसे लेकर होड़ मची हुई है। विधानसभा का टिकट हासिल न कर पाने वाले कई नेता एमएलसी का टिकट मिलने की आस लगा लगाए बैठे हैं। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कई नेता भी टिकट मिलने का दावा करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed