फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   29 buses of roadways may be closed after December 10

दस दिसंबर के बाद बंद हो सकती हैं रोडवेज की 29 बसें

Fri, 03 Dec 2021 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
29 buses of roadways may be closed after December 10
झांसी। बकाया यात्रीकर और अन्य टैक्स को लेकर परिवहन विभाग ने रोडवेज को पत्र भेजा है। अगर टैक्स नहीं भरा जाता तो रोडवेज की 29 बसें फिटनेस के अभाव में खड़ी हो सकती हैं। इन सभी बसों का फिटनेस 10 दिसंबर के बाद होना है। जबकि यात्रीकर 31 दिसंबर तक जमा करना है। फिलहाल बसों के परिचालन के लिए रोडवेज को 67 लाख रुपये जमा करना होगा।
विज्ञापन

राज्य मार्ग नहीं होने के कारण झांसी के ग्रामीण इलाकों और ललितपुर जिले के सभी स्थानों पर चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन परमिट लेकर किया जा रहा है। इसमें यात्रीकर हर तीन माह में जमा किया जाता है। फिलहाल रोडवेज के ऊपर परिवहन विभाग का अतिरिक्त टैक्स के रूप में एक जून 2020 से लेकर 30 नवंबर 2021 तक का कुल साढ़े पांच करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। अब परिवहन विभाग इसे जमा कराने के लिए दबाव बना रहा है। वहीं 29 बसों का फिटनेस भी 10 दिसंबर के बाद होना है। फिटनेस और तीन माह का यात्रीकर करीब 67 लाख रुपये है। अब अगर बकाया रकम जमा नहीं की जाती तो 29 बसों का संचालन बंद हो सकता है। आरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि रोडवेज का सरकार पर कोरोना काल का करीब 570 करोड़ का बकाया है। महाप्रबंधक समेत अन्य उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग का उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम पर यात्रीकर और अन्य टैक्स के रूप में साढ़े पांच करोड़ से अधिक का बकाया है। इसे जमा कराने के लिए उन्हें पत्र भेजा गया है। सभी देयकों का भुगतान नहीं होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed