{"_id":"622b8e9f0e65a127671e0c29","slug":"28-out-of-45-candidates-lost-from-nota-jhansi-news-jhs21655956","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटा से भी हार गए 45 में से 28 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटा से भी हार गए 45 में से 28 प्रत्याशी
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभाओं से किस्मत आजमाने वाले 45 में से 28 प्रत्याशियों ने नोटा से भी कम वोट हासिल किए हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी ये उम्मीदवार मतदाताओं का भरोसा नहीं जीत सके।
जिले की चारों विधानसभाओं के 9,226 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया। मऊरानीपुर विधानसभा में सर्वाधिक 3,471 वोटरों ने नोटा विकल्प चुना। नोटा को मिले ये वोट यहां से किस्मत आजमा रहे 10 में से सात प्रत्याशियों से अधिक रहे। कांग्रेस के भगवानदास कोरी, स्वतंत्र जनता पार्टी के घनश्याम कोरी, जन अधिकार पार्टी की बृजकुंवर, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के मनोहर, शिवसेना की मीना कुमारी, आम आदमी पार्टी के मोहनलाल और निर्दलीय जितेंद्र कुमार नोटा से भी पीछे रह गए।
झांसी सदर विधानसभा में नोटा के खाते में 1,353 वोट गए। यहां 10 में से पांच प्रत्याशी राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी के धीरेंद्र कुमार माहौर, आम आदमी पार्टी के बीएल भास्कर, बुंदेलखंड क्रांति दल के शरद प्रताप सिंह, राइट टू रिकॉल पार्टी के संजीव कुमार सिंह व निर्दलीय अनूप सिंह नोटा से पीछे रह गए।
विज्ञापन
बबीना विधानसभा के 1,835 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया। यहां से किस्मत आजमाने वाले 11 में से छह प्रत्याशी आजाद समाज पार्टी के केशव सिंह, राष्ट्रीय समाज पार्टी के रामसिंह पाल, शिवसेना के शिरोमन सिंह राजपूत, निर्दलीय जयराम, राजकुमार व हरीओम नोटा से पिछड़ गए।
गरौठा विधानसभा के 2,767 मतदाताओं ने नोटा विकल्प चुना। यहां 14 में 10 उम्मीदवार नोटा से पीछे रहे। किसान रक्षा पार्टी के गौरीशंकर बिदुआ, आप के पुष्पेंद्र, सोशलिस्ट पार्टी की पूनम सिंह, जन अधिकार पार्टी के राजेंद्र पाल, निर्दलीय अरुण कुमार, कृष्णकुमार, गयादीन, पुष्पेंद्र सिंह, प्रेमकुमारी खंगार व मानवेंद्र सिंह नोटा से आगे नहीं निकल सके।