{"_id":"6a87608b2f804d7bd90446be","slug":"28-advocates-purchased-nomination-papers-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-11478-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 28 अधिवक्ताओं ने खरीदे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 28 अधिवक्ताओं ने खरीदे नामांकन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। अधिवक्ता संघ मोंठ के चुनाव की प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दिए जाने का कार्य पूरा हुआ। तीन दिन तक चली प्रक्रिया में विभिन्न पदों के लिए कुल 28 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र खरीदे।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष शिवदयाल राजपूत की देखरेख हो रहे चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह बना रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मुदगिल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सीताराम बरदिया, संजय कुमार बादल, राजाराम बौद्ध व बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। जबकि, सचिव पद के लिए सुदामा प्रसाद, नीलम वर्मा, मनीष कुमार यादव व प्रदीप कुमार सिंह ने पर्चे लिए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार गुप्ता व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भगवत दयाल मुदगिल ने नामांकन पत्र खरीदा। कोषाध्यक्ष पद के लिए पंकज श्रीवास्तव, सिद्धार्थ पाठक व लोकेंद्र सिंह यादव आगे आए हैं। संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए मिलन श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र लिया है। ऑडिटर पद के लिए पंकज कुमार पराशर व बलकरन सिंह ने पर्चे खरीदे। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए परमेंद्र कुमार व रामप्रकाश पारले ने नामांकन पत्र लिया। इसके अलावा कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य व कनिष्ठ सदस्य पद के लिए पर्चे लिए गए।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष व मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 21 और 22 अगस्त को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 24 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 25 अगस्त को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन
इस दौरान एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष के अलावा सदस्य इदरीस खान मंसूरी, राजेंद्र लोहिया, हृदय नारायण लहरिया, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश मुदगिल व सहायक निर्वाचन अधिकारी चंदन सिंह यादव मौजूद रहे।