{"_id":"615767688ebc3e099d718cd2","slug":"26-examinees-gave-marks-improvement-examination-at-four-centers-jhansi-news-jhs205678279","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार केंद्रों पर 26 परीक्षार्थियों ने दी अंक सुधार की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार केंद्रों पर 26 परीक्षार्थियों ने दी अंक सुधार की परीक्षा
विज्ञापन
झांसी। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में एक और द्वितीय पाली में तीन केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गईं। प्रथम पाली में तीन परीक्षार्थी और द्वितीय पाली में 23 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। कुल 26 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि दो छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
प्रथम पाली में सुबह आठ से सवा 10 बजे तक एक केंद्र सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में पुस्तकालय विज्ञान तृतीय, एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण तृतीय और आशुलिपि एवं टंकण की परीक्षा थी। सभी विषयों में एक-एक परीक्षार्थी पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी।
दिन में दो से शाम सवा चार बजे तक दूसरी पाली में तीन केंद्रों पर इंटरमीडिएट समाज शास्त्र की परीक्षा थी। आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ में चार छात्राएं पंजीकृत थीं और सभी ने परीक्षा दी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बबीना में पंजीकृत तीन छात्राओं में से एक ने परीक्षा दी। दो छात्राएं अनुपस्थित रहीं। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झांसी में सात छात्राएं और 11 छात्र पंजीकृत थे। सभी विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात थी।