फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   25 train walk disturbe for fog

Jhansi News: कोहरे ने बिगाड़ी इंटरसिटी समेत 25 ट्रेनों की चाल

Tue, 03 Jan 2023 11:01 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
25 train walk disturbe for fog
झांसी। सर्दी और गलन के चलते झांसी रेलखंड कोहरे की चादर में लिपटा रहा। मंगलवार को भी ट्रेनों के घंटों विलंब से आने का सिलसिला नहीं थमा। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, सचखंड एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस समेत 25 महत्वपूर्ण गाड़ियां घंटों विलंब से पहुंची। आज सबसे अधिक दिल्ली, धौलपुर की ओर से आने वाली गाड़ियां प्रभावित रहीं। इनमें तमिलनाडु एक्सप्रेस (12622), कर्नाटका एक्सप्रेस (12628), दक्षिण एक्सप्रेस (12722), मालवा एक्सप्रेस (12920), राजधानी एक्सप्रेस के अलावा गाड़ी संख्या (11842), हमसफर (22867) समेत कई गाड़ियां विलंब से आईं। इसी तरह सियालदाह राजधानी (12313), श्रमशक्ति एक्सप्रेस (12452), झांसी इंटरसिटी (1109), कैफियत एक्सप्रेस (12225), स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस (12561), बीकानेर एक्सप्रेस समेत अन्य गाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं। ग्वालियर से बनारस जाने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस भी तयशुदा समय करीब साढ़े दस बजे के बजाए एक घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। इन गाड़ियों के विलंब से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed