{"_id":"674e23bcec64eaaa3508371c","slug":"23-thousand-railway-workers-will-elect-for-recognition-of-railway-employee-organizations-voting-will-last-for-three-days-from-tomorrow-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-445731-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 23 हजार रेलकर्मी करेंगे रेल कर्मचारी संगठनों की मान्यता का चुनाव, मतदान कल से तीन दिनों तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 23 हजार रेलकर्मी करेंगे रेल कर्मचारी संगठनों की मान्यता का चुनाव, मतदान कल से तीन दिनों तक
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेल कर्मचारी संगठनों के मान्यता के चुनाव के लिए बुधवार से मतदान की शुरूआत हो जाएगी। तीन दिनों तक चलने वाले मतदान में 22,668 रेल कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए झांसी रेल मंडल में 34 केंद्र तय कर दिए गए हैं। इनमें 13 केंद्र झांसी और तीन केंद्र ललितपुर में बनाए गए हैं।
रेल कर्मचारी संगठनों की मान्यता के चुनाव के लिए झांसी रेल मंडल में 34 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें झांसी में 13 केंद्र सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट, बुंदेलखंड क्लब, सीएंडडब्ल्यू डिपो, ट्रैक मशीन डिपो, टीआरएस शेड, डीजल शेड, एसएम ऑफिसर मोंठ, एसएस ऑफिस मऊरानीपुर आदि स्थानों पर बनाए गए हैं। जबकि, ललितपुर में तीन केंद्र ओल्ड ऑफिसर्स रेस्ट हाउस ललितपुर, एसएस ऑफिस धौर्रा व एसएम ऑफिस तालबेहट में बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर चार, पांच और छह दिसंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। रेलवे के रनिंग कर्मचारी लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टीटीई आदि के मतदान के लिए छह दिसंबर की तारीख आरक्षित रहेगी। इसके अलावा वे चार और पांच दिसंबर को भी अपनी उपलब्धता के अनुसार मतदान कर सकेंगे। जबकि, बाकी अन्य कर्मचारी चार और पांच दिसंबर को ही मतदान कर सकेंगे। मतदान मतपत्र पर होगा।
विज्ञापन
00000
सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में जमा होंगी पेटियां
सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। मतदान के बाद यहां सभी मतदान केंद्रों से लाई गईं मतपेटियों को जमा किया जाएगा। 12 दिसंबर को वोटों की गिनती भी यहीं होगी।
विज्ञापन
00000
पांच कर्मचारी संगठन हैं मैदान में
मान्यता के चुनाव में पांच रेल कर्मचारी संगठन मैदान में हैं। इनमें नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ (एनसीआरईएस), नॉर्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ (एनसीआरकेएस), नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू), स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन (एसआरबीकेयू) व उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (यूएमआरकेएस) शामिल हैं। 90 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की स्थिति में 35 प्रतिशत वोट हासिल करने वाले संगठन को रेलवे की मान्यता मिल जाएगी। जबकि, 90 प्रतिशत से कम मतदान होने पर 30 प्रतिशत वोट हासिल करने वाला संगठन मान्यता प्राप्त हो जाएगा।
00000
प्रचार थमने के बाद भी जुटाते रहे जनसमर्थन
चुनावी आचार संहिता के अनुसार सोमवार को सुबह आठ बजे से प्रचार पर पाबंदी लगा दी गई थी। बावजूद, चुनावी मैदान में उतरे सभी कर्मचारी संगठनों के नेता हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए रहे। कार्यालयों व घरों पर जाकर कर्मचारियों से जनसंपर्क किया जाता रहा है। वहीं, स्टेशन व उसका बाहरी परिसर प्रचार सामग्री से पटा नजर आया।
00000
कार्मिक विभाग द्वारा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने की पूरी तैयारी है। चुनाव के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। - मनोज कुमार सिंह, मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी