फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   220 litres of liquor seized from a car.

Jhansi News: कार से 220 लीटर शराब बरामद

Mon, 10 Aug 2026 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
220 litres of liquor seized from a car.
दतिया। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दतिया - ग्वालियर हाईवे पर घेराबंदी कर एक कार से 220 लीटर शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि गत दिवस कुछ लोग कार में अवैध शराब भरकर दतिया - ग्वालियर हाईवे की ओर जा रहे हैं। 29वीं बटालियन के सामने पुलिस वाहन को देखकर तस्कर कच्चे रास्ते से जंगल की ओर भागने लगे। राहगीरों की मदद से पुलिस ने रेलवे पटरी के पास कार को रोक लिया, जिसके बाद गाड़ी में सवार तीन में से दो आरोपी झाड़ियों और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी पवन यादव निवासी मकोनी को पकड़ लिया। एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है व फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed