फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   220 km long six lane will be built between Jhansi and Kanpur

Jhansi News: झांसी से कानपुर के बीच बनेगा 220 किमी लंबा सिक्सलेन

Thu, 21 Sep 2023 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
220 km long six lane will be built between Jhansi and Kanpur
वाहनों की तेजी से बढ़ती संख्या के चलते लिया निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नेशलन हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) 220 किलोमीटर लंबे झांसी-कानपुर हाईवे को सिक्स लेन बनाने जा रहा है। वाहनों की तेजी से बढ़ती संख्या की वजह से सड़क का विस्तार किया जा रहा है। सिक्स लेन के लिए कसरत शुरू हो गई है। इंजीनियर नापजोख करने में जुट गए हैं।
झांसी-कानपुर फोरलेन हाईवे (एनएच-27) का निर्माण साल 2006 में किया गया था। तब इस सड़क का पीसीयू (पैसेंजर कार यूनिट) 15 हजार था। यानि की उस वक्त इस सड़क से प्रतिदिन 15 हजार वाहनों का आवागमन होता था। लेकिन, अब इस सड़क से हर दिन 35 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। यह भी वह वाहन हैं, जिनसे टोल वसूला जाता है। इसके अलावा प्रतिदिन इस सड़क से दो हजार दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर आदि वाहन भी गुजरते हैं। वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते झांसी से कानपुर तक की सड़क को सिक्स लेन बनाने की तैयारी की जा रही है। एनएचएआई की ओर से इस परियोजना का खाका तैयार किया जाने लगा है।
विज्ञापन


जमीन का नहीं करना पड़ेगा अधिग्रहण
झांसी। फोर लेन को सिक्स लेन में तब्दील करने के लिए एनएचएआई को अलग से जमीन का अधिग्रहण नहीं करना पड़ेगा। फोर लेन सड़क की चौड़ाई 21.5 मीटर है। इसमें 8.5-8.5 मीटर की दोनों ओर की सड़क व 4.5 मीटर का डिवाइडर शामिल है। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर की पटरी भी है। सिक्स लेन बनने पर सड़क 32.5 मीटर चौड़ी हो जाएगी। जबकि, एनएचएआई के पास पहले से ही 45 मीटर जमीन मौजूद है। इसके अलावा सड़क से गुजरे बाईपास 60 मीटर चौड़े हैं। ऐसे में एनएचएआई को फोर लेन को सिक्स लेन में तब्दील करने में अलग से जमीन का बंदोबस्त नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना पौने दो करोड़ रुपये मिलता है टोल
झांसी। झांसी से कानपुर के बीच चार टोल प्लाजा हैं, जिनसे एनएचएआई को रोजाना लगभग एक करोड़ सत्तर लाख रुपये टोल टैक्स हासिल होता है। इसमें झांसी से उरई के बीच 45 लाख रुपये और उरई से कानपुर के बीच प्रतिदिन सवा करोड़ रुपये टोल टैक्स हासिल होता है।


एनएचएआई द्वारा लगातार हाईवे का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में झांसी-कानपुर फोर लेन को भी सिक्स लेन में तब्दील करने की योजना बनाई गई है। वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या की वजह से सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की तैयारी है। - सुनील कुमार जैन, परियोजना निदेशक-एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed