फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   22 rebels expelled from BJP in Jhansi

22 बागी भाजपा से निष्कासित: BJP प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे थे निर्दलीय चुनाव, पार्टी ने लिया एक्शन

Sun, 30 Apr 2023 09:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Apr 2023 09:04 PM IST
सार

 इस कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले शनिवार को झांसी में मंडलीय बैठक करने आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा था कि बागियों को पार्टी से बाहर किया जाएगा।

विज्ञापन
22 rebels expelled from BJP in Jhansi
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के दौरे के अगले ही दिन दो पूर्व उपसभापति समेत 22 बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इनमें तीन निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। ये सभी भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा में टिकट की घोषणा के बाद से ही मेयर से लेकर पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ उतरे बागियों को मनाने का दौर चल रहा था। महापौर के लिए निर्दलीय नामांकन करने वालीं किरण वर्मा प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात होने के बाद मान गईं और नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा वार्ड 47 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय पर्चा भरने वालीं पूजा कोष्टा को भी भाजपा ने मना लिया। अब वह चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन करेंगी। वहीं, 20 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारी करने वाले भाजपा के बागियों ने पार्टी पदाधिकारियों की बात नहीं मानी। ऐसे में 22 बागियों को रविवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले शनिवार को झांसी में मंडलीय बैठक करने आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा था कि बागियों को पार्टी से बाहर किया जाएगा।

विज्ञापन


इनको किया गया पार्टी से बाहर
वार्ड 15 से कन्हैयालाल शाक्या, वार्ड 29 से हरिबाबू रायकवार, वार्ड 46 से संजय चड्ढा, वार्ड 40 से रामजी रामायणी, वार्ड 43 से अभिषेक सिंह, वार्ड 53 से लखन कुशवाहा, वार्ड 44 से राजेश त्रिपाठी, वार्ड 20 से सीमा वर्मा व प्रवीण कोरी, वार्ड 19 से घनश्याम वर्मा व मनीष खटीक, वार्ड 48 से राहुल कोष्टा, वार्ड 38 मंजू रंजीत सिंह, वार्ड 58 से कुलदीप सिंघल, वार्ड दो से सुनील कुशवाहा, वार्ड चार से पुष्पेंद्र वर्मा, वार्ड 18 से विक्की वाल्मीकि, वार्ड 27 से कृष्णा राय, वार्ड आठ से मानसिंह कुशवाहा, वार्ड 56 से अनिल सोनी, वार्ड 28 से सतीश कोटिया, वार्ड 16 से आरसी शुक्ला को भाजपा से निष्कासित किया गया है। इसमें राजेश त्रिपाठी और अनिल सोनी निवर्तमान पार्षद होने के साथ-साथ उप सभापति रह चुके हैं। लखन कुशवाहा भी निवर्तमान पार्षद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


20 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 22 बागियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वार्ड 47 में निर्दलीय प्रत्याशी पूजा ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दे दिया है। वह बीजेपी में ही हैं। - मुकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed