फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हैंडबॉल-City

हैंडबॉल-City

Fri, 15 Sep 2017 08:43 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
हैंडबॉल-City
फोटो
विज्ञापन

हैंडबॉल के लिए यूपी में नहीं एक भी इंडोर हॉल
सब हेड- अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने कहा, खिलाड़ियों और निखरेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ध्यानचंद स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने हैंडबॉल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। जो उत्तर प्रदेश की सीनियर हैंडबॉल टीम के सदस्य बतौर गुजरात में 17 सितंबर से होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने को रवाना हुए। इन खिलाड़ियों ने कहा कि प्रदेश में एक भी इंडोर हैंडबॉल हॉल नहीं है, जो होना चाहिए। इससे खिलाड़ियों का प्रदर्शन और भी बेहतर होगा।
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का कहना है कि हैंडबॉल में गरीब व मध्यम वर्ग परिवारों के बच्चे तेजी से आ रहे है। ऑइस हाकी के बाद यह दुनिया के दूसरे सबसे तेज खेल खेले जाने वाला गेम है। कुछ माह पहले तक बुंदेलखंड विशेषकर झांसी में हैंडबॉल कोई अस्तित्व नहीं था, लेकिन प्रदेशीय प्रतियोगिताओं में झांसी के खिलाड़ी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। अमर उजाला से बातचीत में इन दिग्गज अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने कहा कि हैंडबॉल इंडोर गेम है, लेकिन खिलाड़ियों को इसकी प्रैक्टिस ओपन में करनी पड़ती है। जरूरत है कि इस ओर सरकार ध्यान दे।
विज्ञापन


काफी रोचक खेल है
प्रदेश में कम से कम एक हैंडबॉल हॉल की बढ़ी आवश्यकता है। इस खेल में युवा अधिक से अधिक संख्या में आगे बढे़ है। यह काफी रोचक खेल है।
सचिन शुक्ला, ढाका में हुई आईएचएफ चैलेंज ट्रॉफी में भारतीय टीम के सदस्य

खेल संसाधन व सुविधाएं बढे़
हैंडबॉल का आकर्षण बढ़ा है, इसमें अब लड़कियां भी खेलने को आगे आ रही है। ऐसे में देश के सभी राज्यों में खेल सुविधाएं व संसाधन बढ़ाए जाए।
राहुल दुबे, जार्डन में हुए एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम के सदस्य

नई प्रतिभाओं को तराशते है
नए खिलाड़ियों की प्रतिभा तराशने के लिए हम हमेशा आतुर रहते है। जो बच्चा खेल स्टेडियम में खेलता नजर आता है, उसे सहयोग करने में पीछे नहीं हटते।
अक्षय चौधरी, जार्डन में हुए एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम के सदस्य

खेल प्रेम कम नहीं है हमारे देश में
दुनिया के कई देशों में खेलों को बड़ा महत्व दिया जाता है। भारत में भी खिलाड़ी और खेल प्रेमी कम नहीं है। जरूरत है कि इन्हें सम्मान और सुविधाएं दी जाए, तो हम प्रत्येक खेल में सर्वश्रेष्ठ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित श्रीवास्तव, जार्डन में हुए एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम के सदस्य

प्रस्ताव भेजा
प्रदेश का हैंडबॉल का पहला इंडोर हॉल झांसी में बनेगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा हंसारी में खेल विभाग को आवंटित जमीन पर यह इंडोर हॉल बनाने के लिए खेल निदेशालय को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed