फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कृषि- फसल ऋण माफी नौ को-City

कृषि- फसल ऋण माफी नौ को-City

Wed, 06 Sep 2017 08:43 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
कृषि- फसल ऋण माफी नौ को-City
कर्ज के साथ किसानों के दर्द का मोचन नौ को
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में प्रभारी मंत्री बांटेंगे पांच हजार प्रमाणपत्र
बाकी छह हजार 55 किसानों को तहसील मुख्यालय में जनप्रतिनिधि देंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कभी सूखे और कभी अतिवृष्टि के कारण कर्ज की मार से कराह रहे किसानों का दर्द नौ सितंबर को दूर हो जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री/ आरईएस मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से पांच हजार किसानों को फसल ऋण मोचन योजना के तहत कर्ज माफी का प्रमाणपत्र देंगे। पहले चरण में 11055 किसानों को इस योजना का लाभ मिला है। शेष 6055 किसानों को तहसील मुख्यालयों पर अलग-अलग तिथियों में जनप्रतिनिधि प्रमाणपत्र बांटेंगे। इन किसानों का 66.75 करोड़ रुपये कर्ज माफ होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जालौन में हुई सभा में यूपी में सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। प्रदेश में सरकार गठित होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की पहली बैठक में ‘फसल ऋण मोचन योजना’ बनाकर लघु एवं सीमांत किसानों को इसका लाभ देने की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत ऐसे किसानों को फायदा होगा, जिन्होंने 31 मार्च 2016 तक लिए फसली ऋण लिया था। इन किसानों का 31 मार्च 2017 तक के बकाए में से एक लाख रुपये तक का ऋण माफ होगा। जिले में लघु एवं सीमांत किसान (पांच एकड़ जमीन वाले) एक लाख 09 हजार हैं। पहले चरण में उन किसानों को शामिल किया गया है, जिन्होंने फसली ऋण खातों को अपने आधार कार्ड से लिंक करा लिए हैं। जिला समिति द्वारा ऐसे किसानों का अनुमोदन कर दिया है, जिले में ऐसे किसानों की संख्या 11,055 है। इन किसानों को पहले चरण में ऋण माफी योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री सुबह 10 बजे से फसल ऋण मुक्ति का प्रमाणपत्र पांच हजार किसानों को देंगे। यह किसान ज्यादातर झांसी सदर तहसील के होंगे। इसके बाद शेष बचे छह हजार 55 किसानों को प्रत्येक तहसील में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण 65 हजार को मिलेगा लाभ
फसल ऋण माफी योजना के दूसरे चरण में जिले के 65 हजार से अधिक किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। दूसरे चरण में उन किसानों को लिया जाएगा, जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक हो जाएंगे। जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में पैसे का भुगतान हो जाएगा। बाकी किसानों को तीसरे चरण में कर्ज माफी का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।


पत्नी अथवा बेटे को दिया जाएगा प्रमाण पत्र
यदि किसान वृद्ध हैं और कहीं आने-जाने में असमर्थ हैं तो उसका बेटा अथवा पत्नी कार्यक्रम में आकर कर्ज माफी का प्रमाणपत्र ले सकते हैं।

फोटो
-----
जिलाधिकारी ने किया जीआईसी का निरीक्षण
जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने ग्वालियर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर किसानों की ऋण माफी का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रभारी मंत्री किसानाें को प्रमाणपत्र बांटेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि कुर्सियां इस तरह से लगाई जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैठने का मौका मिल सके। कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी पार्किंग अलग और किसानों को लेकर आने वाले वाहनों की पार्किंग अलग बनाई जाएगी। यह पार्किंग सिद्धेश्वर मंदिर के सामने वाले गेट से होगी। उन्होंने स्टेज की मरम्मत करने और मैदान की सफाई कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ ए. दिनेश कुमार, उप कृषि निदेशक रामप्रसाद, अधिशासी अभियंता आरईएस बीआर साहू, प्रधानाचार्य पीके मौर्य, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एसके दमेले उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed