{"_id":"634076bf9501970be627fa31","slug":"211-road-damage-jhansi-news-jhs230420096","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें हो गईं जानलेवा, पीडब्ल्यूडी की 211 सड़कों में गड्डे ही गड्डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें हो गईं जानलेवा, पीडब्ल्यूडी की 211 सड़कों में गड्डे ही गड्डे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मानसूनी सीजन एवं नियमित मरम्मत न होने से जनपद की सड़कें खस्ताहाल हो गईं हैं। भारी यातायात वाली सड़कें भी गड्डों में तब्दील हैं। इस वजह से रोजाना यहां हादसे हो रहे हैं। महानगर समेत ग्रामीण इलाकों की सड़कों का यही हाल है। हालांकि अभियंताओं का कहना है कि इसी माह से सड़कों को गड्डा मुक्त करने का अभियान शुरू किया जाएगा।
बुंदेलखंड में बारिश ने इस दफा पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए। भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरा रहा। इसका सबसे बुरा असर सड़कों पर पड़ा है। महानगर के शिवाजी नगर, नई बस्ती, लहर गिर्द, ओरछा गेट के बाहर, पिछोर, हीरापुर, नैनागढ़, अलीगोल, आजादगंज, सागरगेट, छनियापुरा, प्रेमनगर समेत अन्य कई इलाकों की सड़कें पूरी तरफ चौपट हो गईं। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में बबीना संपर्क मार्ग, लोहरी-गुरसराय मार्ग, मोंठ-समथर मार्ग समेत कई अन्य मार्ग में भी गड्डे ही गड्डे हैं। इन गड्डों को भरने के लिए 15 नवंबर तक अभियान शुरू करके काम पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके बाद से सभी कार्यदायी महकमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं। सबसे अधिक 211 सड़कों में 873 गड्डे पीडब्ल्यूडी की सड़कों में मिले हैं जबकि नगर निगम की सड़कों में 213 गड्डे हैं।
विभाग सड़कों पर गड्डे
पीडब्ल्यूडी 873
नगर निगम 213
आरईएस 77
जिला पंचायत 447
आवास विकास, सिंचाई विभाग 59
चार करोड़ रुपये खर्च का अनुमान
सड़कों को गड्डा मुक्त करने में कुल करीब चार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें पीडब्ल्यूडी करीब दो करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके अलावा अन्य महकमे अपने बजट से यह मरम्मत कार्य कराएंगे।
विज्ञापन
गड्डों की मरम्मत की कवायद शुरू करा दी गई है। टेंडर प्रक्रिया का अस्सी फीसदी काम पूरा हो गया। जल्द ही यह काम आरंभ करा दिया जाएगा।
राहुल शर्मा
एक्सईएन, नोडल अभियंता