फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   21 thousand marksheets, degrees will be uploaded on DigiLocker

Jhansi News: डिजीलॉकर पर अपलोड होंगी 21 हजार मार्कशीट, डिग्रियां

Mon, 21 Oct 2024 04:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
21 thousand marksheets, degrees will be uploaded on DigiLocker
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 23 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में 21,708 छात्र-छात्राओं की मार्कशीट और डिग्रियां डिजी लॉकर पर अपलोड हो जाएंगी। इसके अलावा, 36 कुलाधिपति पदक के साथ ही 110 शोध उपाधियां भी वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

बीयू के दीक्षांत समारोह में 36 मेधावियों को कुलाधिपति पदक दिया जाना है। खास बात ये है कि इनमें 27 यानी दो तिहाई पदक छात्राओं को मिलेंगे। इसके अलावा, स्नातक, परास्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षा पास करने वाले 21,708 छात्र-छात्राओं की मार्कशीट और डिग्रियां भी डिजी लॉकर पर अपलोड कर दी जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि बीयू द्वारा वर्ष 2011 से अंतिम वर्ष उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं की अंकतालिका और उपाधियां डिजी लॉकर पर अपलोड की जा रही है। इसके बाद बीयू द्वारा छात्र-छात्राओं की मार्कशीट कॉलेज और डिग्री डाक के जरिये घर पर भेजी जाएगी। समारोह में 110 शोध उपाधियां भी वितरित होंगी।
विज्ञापन



दस्तावेज खो जाने पर छात्र खुद निकाल सकते
डिजिटल लॉकर पर मार्कशीट और डिग्रियां अपलोड होने से विद्यार्थियों का दस्तावेज खो जाने के बावजूद परेशानी नहीं होती है। बताया गया कि छात्र अपना रोल नंबर, एनरोलमेंट नंबर, कॉलेज और कोर्स का नाम आदि डालकर अपनी अंकतालिका या उपाधि का प्रिंट निकाल सकता है। नौकरी लगने पर भी ये दस्तावेज लगाने पर मान्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed