फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पांच दिन में छह डिग्री चढ़ा पारा

पांच दिन में छह डिग्री चढ़ा पारा

Sat, 02 Feb 2019 02:34 AM IST
Priyesh Mishra Priyesh Mishra
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन में छह डिग्री चढ़ा पारा
प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन
झांसी। जाड़े के तेवर ढीले हो गए हैं। पिछले पांच दिनों के दरम्यान न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। आने वाले पांच दिनों तक मौसम के यही मिजाज रहने के आसार है। तापमान में और बढ़ोत्तरी की संभावना जताई जा रही है।

शीत ऋतु अपने आखिरी पड़ाव पर चल पड़ी है। लेकिन, अब तक क्षेत्र में घना कोहरा देखने को नहीं मिला है। इससे सर्दी जोर नहीं पकड़ पा रही है। हालांकि, पिछले सप्ताह जरूर मौसम में बदलाव आया था। बारिश की वजह से सर्दी बढ़ गई थी। 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हुई। 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा, जो एक फरवरी को बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री के इर्दगिर्द तक पहुंच सकता है। इसके बाद बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव होगा। बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed