फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   2000 farmers will do natural farming in 40 villages of the district

Jhansi News: जिले के 40 गांवों में 2000 किसान करेंगे प्राकृतिक खेती

Sun, 01 Jan 2023 10:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
2000 farmers will do natural farming in 40 villages of the district
झांसी। प्राकृतिक खेती करने के लिए जिले के चालीस गांवों में दो हजार किसानों का चयन किया गया है। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती करने पर इन किसानों को सरकार द्वारा तीन साल में पंद्रह हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती करने पर जोर दिया जा रहा है। प्राकृतिक खेती करने के एवज में किसानों को अर्थिक मदद का भी एलान किया गया है। इसके लिए एक ब्लाक से पांच किसानों का चयन किया गया है। जिसके तहत आठों ब्लॉकों में चालीस किसान चयनित किए गए हैं। किसानों को खाद, बीज, खेत का समतलीकरण तथा अन्य कार्य करने के लिए एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए पंद्रह हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों को जागरूक करने के साथ ही ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती के लिए आठों ब्लॉक से दो हजार किसानों का चयन किया गया है। इन किसानों को एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती करने पर तीन साल में पंद्रह हजार रुपये सरकार द्वारा दिए जाएंगे। किसानों की ट्रेनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed