{"_id":"61a70eadb59c9c21f70efce3","slug":"200-daughters-of-laborers-will-have-yellow-hands-on-december-2-jhansi-news-jhs2099272183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों की 200 बेटियां के दो दिसंबर को होंगे हाथ पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों की 200 बेटियां के दो दिसंबर को होंगे हाथ पीले
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह दो दिसंबर को होंगे। इस दौरान 200 बेटियां विवाह बंधन में बंधेंगी। प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बेटियों को आशीर्वाद देने आएंगे।
कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत ऐसे पंजीकृत श्रमिक, जिनके पंजीकरण के सौ दिन पूरे हो चुके हैं। उनकी पुत्रियों के विवाह दो दिसंबर को होंगे। योजना के अंतर्गत विवाह के लिए 65 हजार रुपये आर्थिक सहायता बेटी के पिता को दी जाएगी। वर और वधू को पांच हजार रुपये पोशाक खरीदने के लिए दिए जाएंगे। आयोजन ग्वालियर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
दो दिसंबर को 11.40 बजे श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आयोजन स्थल पर आएंगे और वर- वधू को आशीर्वाद देंगे। उप श्रम आयुक्त नदीम अहमद ने बताया कि आयोजन की तैयारियां हो गई हैं।