फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   20 teachers appointed in 11 departments of BU

Jhansi News: बीयू के 11 विभागों में हुई 20 शिक्षकों की नियुक्ति

Sun, 25 Feb 2024 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
20 teachers appointed in 11 departments of BU
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 11 विभागों में 20 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। इनमें से कुछ शिक्षकों ने शनिवार को ही ज्वाइन भी कर लिया है। खास बात ये है कि भाजपा विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को लिखी गई चिट्ठी में उल्लेख किए गए चार लोगों की भी ज्वाइनिंग हुई है।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में नियमित और स्ववित्त पोषित योजनांतर्गत विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को कार्यपरिषद की बैठक हुई। इस बैठक में 11 विभागों में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के लिफाफे खोले गए। इन विभागों में सहायक आचार्य से लेकर सह आचार्य पद पर नियुक्तियां हुई हैं। नियुक्ति होने के बाद कुछ शिक्षकों ने ज्वाइन भी कर लिया। वहीं, पिछले सप्ताह गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने बीयू में चल रही नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सीएम को पत्र लिखा था। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की थी। पत्र में पांच लोगों का नाम लिखकर कहा था कि इनकी नियुक्ति पहले से तय हैं। बताया गया कि इनमें से चार शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। एक विभाग के अभ्यर्थियों का अभी साक्षात्कार नहीं हुआ है। वहीं, कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि 20 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। स्थानीय लोगों ने शनिवार को ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed