{"_id":"5e9b4c338ebc3e78bb34ec1e","slug":"20-rupees-gutka-sell-70-rupees-beat-four-people-jhansi-news-jhs1648461175","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 का गुटका 70 में, विरोध करने पर दुकानदार ने युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 का गुटका 70 में, विरोध करने पर दुकानदार ने युवकों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र में बीस रुपये का गुटका 70 रुपये में बेचे जाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस से शिकायत करने की धमकी देने पर दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर चार युवकों की जमकर पिटाई की, इससे वे घायल हो गए। शिकायत के बाद भी चौकी की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
लॉकडाउन में प्रतिबंध होने के बाद भी धड़ल्ले से महानगर की कई दुकानों पर गुटकों की बिक्री ऊंचे दामों पर हो रही है। इसे लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। शुक्रवार की शाम को बड़ागांव गेट बाहर एक दुकान पर 20 रुपये का गुटका 70 रुपये में बेचे जाने को लेकर विवाद हो गया। इलाके में रहने वाले राहुल ने अपने साथियों के साथ महंगा गुटका बेचे जाने का विरोध किया। उन्होंने थाने जाकर शिकायत की धमकी दी। इससे गुस्साए दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवकों को बीच सड़क पर जमकर पीटा। चारों के कपड़े तक फाड़ दिए। बीचबचाव करने पहुंचे राहगीरों को भी दुकानदार व उसके साथियों ने खदेड़ दिया। युवकों की शिकायत के बाद भी पुुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बताया गया है कि दो दिन पहले भी उक्त दुकान पर गुटका ऊंचे दामों पर बेचने को लेकर विवाद हुआ था।