फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   197 pensonner not data in deapartment

बिजली: 197 कर्मचारियों को ढूंढने के लिए विभाग ने बनाई टीम

Sun, 22 Jan 2023 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
197 pensonner not data in deapartment
झांसी। बिजली विभाग के पास 197 कर्मचारियों का कोई विवरण ही दर्ज नहीं है। मुख्यालय के निर्देश पर इन कर्मचारियों को ढूंढने और उनका विवरण खंगालने के लिए विभाग ने टीम गठित की है। यह टीम इन कर्मचारियों के घर-घर जाकर इनका पूरा विवरण लेगी और खाता खोलने का काम करेगी। इस दौरान जानकारी नहीं देने वाले या आनाकानी करने वाले पेंशनर्स कर्मचारियों के घरों की बिजली काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 647 बिजली विभाग के कर्मचारी पंजीकृत हैं। इनमें 587 पेंशनर्स और तकरीबन 60 बिजली विभाग के कर्मचारी हैं। इनमें 197 ऐसे पेंशनर्स हैं, जिनका विभाग के पास कोई विवरण ही दर्ज नहीं है। अर्थात यह अभी बिना कनेक्शन के ही बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। इनकी कोई आईडी नहीं बनी है। इन पेंशनर्स कर्मचारियों को ढूंढने के लिए मुख्यालय के निर्देश पर विभाग ने टीम बनाई है। यह टीम इन कर्मचारियों के घर-घर जाकर इनसे उनका नाम, पता, ई-मेल आईडी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि का विवरण लेगी और इनका खाता खोलेगी और इनकी कनेक्शन की आईडी बनाने का काम किया जाएगा। फिलहाल अभी मुख्यालय के निर्देश पर सभी कर्मचारियों की आईडी बनाई जा रही हैं। इसके बाद सभी कर्मचारियों के घरों में मीटर लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यालय के निर्देश पर अभी झांसी के सभी कर्मचारियों की आईडी बनाने का काम किया जा रहा है। इनमें 197 ऐसे कर्मचारी हैं, जिनका विभाग के पास कोई विवरण नहीं हैं। इनके विवरण लाने के लिए संबंधित क्षेत्रों के जेई, एसडीओ, टीजीटू कर्मचारी और लाइनमैनों की टीम बनाई गई है। - डी. यादवेंदु, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed