फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सुविधा पास पर यात्रा करने वालों का भरवाया जाएगा फार्म

सुविधा पास पर यात्रा करने वालों का भरवाया जाएगा फार्म

Sat, 02 Feb 2019 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
सुविधा पास पर यात्रा करने वालों का भरवाया जाएगा फार्म
सुविधा पास पर यात्रा करने वालों का भरवाया जाएगा फार्म
विज्ञापन

झांसी। सुविधा और ड्यूटी पास पर यात्रा करने वाले कर्मचारियों को अब अपनी पहचान बताने के लिए सफर के दौरान एक फार्म भरना होगा। कोच में तैनात टिकट परीक्षक यह फार्म भरवाएंगे। पास का दुरुपयोग रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
रेलवे अपने कर्मचारियों को साल में तीन सुविधा पास जारी करता है। इस पास की मदद से कर्मचारी अपने परिवार के साथ देश के किसी भी स्टेशन तक मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। इसी तरह ड्यूटी पास आवश्यकता के हिसाब से कितने भी जारी हो सकते हैं। इन पासों का उपयोग कर्मचारी सिर्फ विभागीय कार्य पर जाने के लिए कर सकता है। कई बार होता है कि यूनियन नेता या कुछ कर्मचारी अपने प्रभाव से आरक्षण कराते वक्त अपने पास को चेक नहीं करवाते। उनका दोबारा उपयोग करने की कोशिश करते हैं। सतर्कता विभाग कई ऐसे मामले पकड़ चुका है। इस तरह से पास का दुरुपयोग रोकने के लिए रेलवे अब नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इससे पता लग सकेगा कि पास पर संबंधित कर्मचारी या उसके परिजन ही यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सफर के दौरान कोच में तैनात टिकट परीक्षक सुविधा और ड्यूटी पास पर यात्रा करने वाले कर्मचारियों से फार्म भरवाएगा। इस फार्म में पास की श्रेणी, जारी तिथि, अंतिम तिथि, किन स्टेशनों के बीच उपलब्ध है, कर्मचारी का नाम, हस्ताक्षर, पद, कार्यालय, गाड़ी नंबर, बर्थ नंबर भरना होगा। इसी तरह ड्यूटी पास की भी जानकारियां भरनी होंगी। कर्मचारी को अपना परिचय पत्र दिखाना होगा। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पास का दुरुपयोग रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस व्यवस्था के लिए टिकट चेकिंग कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed