{"_id":"5ba9489b867a557ebc19509d","slug":"191537820827-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड विश्वविद्यालय -Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय -Dehat
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयं सेवक के जीवन में अनुशासन महत्वपूर्ण
सब हेड - बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वयं सेवकों को सम्मानित किया गया। स्वयं सेवकों ने राजनीतिक भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रही हिंसा को लेकर नाटक और गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि प्रभारी कुलपति प्रो. वीके सहगल ने कहा कि स्वयं सेवक के जीवन में अनुशासन महत्वपूर्ण है।
विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वयं सेवक सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपना विशेष योगदान दें। ताकि भारत एक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा हो सके। विशिष्ट अतिथि प्रो. देवेश निगम ने कहा कि एक शिक्षक की उपलब्धि उसके विद्यार्थी होते हैं और किसी देश के नौजवान उस राष्ट्र की अमूल्य निधि। प्रो. एसपी सिंह, डॉ. मुन्ना तिवारी ने एनएसएस के इतिहास, उद्देश्यों व कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज, आर्य कन्या महाविद्यालय, बुंदेलखंड महाविद्यालय, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय आदि कालेजों के स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. पुनीत बिसारिया, डॉ. नवेंद्र कुमार, डॉ. श्रीराम पटैरिया, शुभम गौतम, शुभम लिटौरिया, डॉ. शारदा सिंह, डा. श्वेता पांडेय, डा. हरि त्रिपाठी मौजूद रहे। संचालन डॉ. मुहम्मद नईम ने किया।
महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता 26 से
झांसी। आर्य कन्या महाविद्यालय में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता 26 सितंबर से शुरू होगी। इसका शुभारंभ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. संध्या रानी करेंगी।