फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   छात्रवृति-City

छात्रवृति-City

Fri, 01 Sep 2017 09:43 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृति-City
फोटो
विज्ञापन

-----
आईआईटी कोचिंग में काम आई छात्रवृत्ति
सब हेड - मवई के राहुल कुमार को मिली थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2016 से मिली छात्रवृत्ति मुझे आईआईटी की कोचिंग में काम आ रही है। यह कहना है छात्रवृत्ति पाए मवई के राहुल कुमार का।
कोटा में आईआईटी की कोचिंग कर रहे राहुल ने बताया कि पैसे के अभाव के कारण पहले उसने सोच रखा था कि कक्षा 12 पास कर वह बीएससी करेगा। लेकिन अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 50 हजार की रकम मिली, तो आईआईटी करने का पुराना सपना जाग उठा। इसके बाद छात्रवृत्ति की रकम से 30 हजार रुपये कोटा की कोचिंग सेंटर में पढ़ाई में खर्च कर दिए। यह छात्रवृत्ति मिलना बहुत उपयोगी और सार्थक रहा। खूब मेहनत कर रहा हूं, ताकि परिवार का सपना पूरा हो जाए। राहुल के पिता और माता दोनों श्रमिक और महाराष्ट्र में काम करते है।
विज्ञापन



अमर उजाला फाउंडेशन का लोगो लगाएं
.........................................................
अब दस तक कर सकते हैं आवेदन
सब हेड... अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा फार्म की तारीख बड़ी
- फाउंडेशन या अमर उजाला की वेबसाइट पर भर सकते हैं फार्म
- फार्म में फोटो, मार्कशीट की फोटो व घर का प्रमाण लगाना होगा
- एक एमबी से ज्यादा फोटो होने पर आवेदन स्वीकृत नहीं होगा
------------------------------------------------------------
छात्र-छात्राओं को फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com अथवा http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2017 लिंक पर जाकर फार्म भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------------------------------------------------
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थी अब दस सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। फाउंडेशन ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अंतिमतिथि बढ़ा दी है।
अमर उजाला फाउंडेशन हर साल अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित कराता है। इस बार भी छात्र दस सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर परीक्षा दे सकते हैं। फार्म भरते समय विद्यार्थियों को सभी जानकारियां देनी होंगी। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं, बल्कि आपके शहर में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर होगी। फार्म भरते समय विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार शहर का चयन कर सकते हैं। इसके लिए 55 शहरों का विकल्प फार्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। पिछली बार की तरह इस बार भी नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नौवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आनलाइन केवल आनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। पिछले साल एक लाख से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उसमें से सफल हुए 36 विद्यार्थियों को छात्रवृृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे।


दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछली बार की तरह इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की अनुमति होगी। ध्यान रहे कि अपने से एक कक्षा नीचे के ही छात्र को सहायक बनाएं। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed