{"_id":"599847954f1c1b385d8b46de","slug":"191503152021-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेजुबान जानवरों की रक्षा को लिखी पाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेजुबान जानवरों की रक्षा को लिखी पाती
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
गो सेवा समिति बनाने के लिए सीएम को पत्र
मड़ावरा (ललितपुर)। जिले के विभिन्न मार्गों में घूमते मवेशियों की रक्षा और व्यवस्था के लिए ग्रामीण स्तर से मांग उठने लगी है। कस्बा निवासी नाथूराम पाल ने एसडीएम मड़ावरा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में पत्र में कहा है कि तहसील मड़ावरा, पाली, महरौनी, तालबेहट, ललितपुर में गौमाताओं और अन्ना जानवरों के विचरण की समस्या उत्पन्न हो गई है। जनपद की पांचों तहसीलों में उपजिलाधिकारियों के संरक्षण में गौ सेवा समिति बनाने की जरूरत है। इसके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में नौ-नौ एकड़ जमीन सुरक्षित की जाए। पत्र में उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिकाओं में सुचारु रूप से गौ सेवा समिति का गठन कर उनकी रक्षा व्यवस्था की जाए।