{"_id":"65c29bb7dc7af90f5e0b9f4f","slug":"190-children-with-cleft-lip-and-cleft-palate-identified-surgery-will-start-now-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-258194-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कटे होंठ, कटे तालू के 190 बच्चे चिह्नित, अब शुरू होगी सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कटे होंठ, कटे तालू के 190 बच्चे चिह्नित, अब शुरू होगी सर्जरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मंगलवार तक कटे होंठ और कटे तालू की समस्या से पीड़ित 190 से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग हो गई। अब 13 फरवरी तक एक-एक कर इन सभी बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी की जाएगी।
सांसद अनुराग शर्मा, ऑपरेशन स्माइल, इंगा हेल्थ फाउंडेशन और वीरांगना फाउंडेशन द्वारा बुंदेलखंड में कटे होंठ, कटे तालू की समस्या वाले बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जा रहा है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, फिलीपींस, स्वीडन, ब्राजील, घाना, जापान, कनाडा, भारत आदि देशों के चिकित्सा और गैर-चिकित्सा स्वयंसेवकों की 80 लोगों की बहु-विषयक टीम बनी है। जो रोगियों की सर्जरी और देखभाल करेगी। वीरांगना फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि स्वस्थ झांसी, सुरक्षित झांसी हमारी प्रतिबद्धता है। कटे होंठ और कटे तालू के साथ पैदा हुआ बच्चा सामाजिक रूप से हाशिए पर रखा जाता है। ऐसे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। कभी-कभी तो पूरे परिवार को ही समाज द्वारा बहिष्कृत कर दिया जाता है। एक साधारण सर्जरी बच्चे और परिवार को फिर से समाज में शामिल करने में सक्षम है। इसलिए मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क सर्जरी शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। चिह्नित सभी बच्चों की 13 फरवरी तक सर्जरी हो जाएगी।