फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   samajwadi protest against gov on 19 december

सरकार के खिलाफ 19 को सपा का प्रदर्शन

Tue, 17 Dec 2019 06:42 PM IST
jhansi Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
samajwadi protest against gov on 19 december
झांसी। भाजपा सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी 19 दिसंबर को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करेगी। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार एक वर्ग विशेष का उत्पीड़न कर रही है। नागरिक संशोधन विधेयक जैसे बिल देश में नफरत फैला रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान के लिए समाजवादी पार्टी हमेशा से आवाज उठाती रही है। भाजपा की सरकार पूरी तरह विफल है। आरोप लगाया कि टैक्स बढ़ाकर जनता को लूटने का काम किया जा रहा है। कोई भी टैक्स व्यापारी पर नहीं लगता है, वह जनता की जेब से जाता है। युवाओं के पास रोजगार नहीं हैं। संसद में भाजपा की तानाशाही चल रही है। 80 फीसदी आबादी के लिए कोई बिल नहीं लाया गया। नागरिक संशोधन विधेयक जैसे बिल देश में नफरत फैला रहे हैं। हर कदम एक वर्ग विशेष के शोषण के लिए उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के साथ-साथ बेरोजगारी, महंगाई, बालिकाओं से दुष्कर्म व हत्याएं, ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर 19 दिसंबर को सपा कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करेगी। इस दौरान छत्रपाल सिंह यादव, पप्पू सेठ, सुदेश पटेल, चंद्रप्रकाश मिश्रा, यशेंद्र राजपूत, मिर्जा करामत बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों को बांटे चेक
गरौठा के रानापुरा के तीन परिवार के चार लोगों की कुछ दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पत्रकार वार्ता के दौरान मृतकों के परिजनों को समाजवादी पार्टी कोष से एक-एक लाख रुपये की चेक वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed