{"_id":"68361e063fa1135c1d0e185f","slug":"185-teachers-and-employees-were-found-absent-12-schools-were-closed-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-564600-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 185 शिक्षक, कर्मचारी मिले अनुपस्थित, बंद थे 12 स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 185 शिक्षक, कर्मचारी मिले अनुपस्थित, बंद थे 12 स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनपद में अभी भी देर से कई परिषदीय स्कूल खुलने और समय से पहले बंद हो जा रहे हैं। ये स्थिति खुद शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में सामने आ रही है। 21 अप्रैल से 19 मई तक किए गए निरीक्षण में 12 विद्यालय बंद मिले। इसके अलावा 185 शिक्षक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन सभी का एक दिन का वेतन/ मानदेय रोक दिया गया है। बीएसए, बीईओ और जिला समन्वयक विभिन्न ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों का अलग-अलग तिथियों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मोंठ में प्राथमिक विद्यालय बसोना व गोपालपुरा, बामौर में नगरीय प्राथमिक विद्यालय दुधी, मऊरानीपुर में प्राथमिक विद्यालय धकरवारा-1 व हरपुरा, चिरगांव में प्राथमिक विद्यालय बकुवन बुजुर्ग व नगरीय प्राथमिक विद्यालय बकुवन बुजुर्ग बंद मिला। इसके अलावा मोंठ में कंपोजिट विद्यालय रेव व नगरीय प्राथमिक विद्यालय रेव, चिरगांव में नगरीय प्राथमिक विद्यालय बकुवन बुजुर्ग, बबीना में कंपोजिट विद्यालय मानकुंआ व टपरियन के गेट पर भी ताला लटकता मिला। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि अनाधिकृत रूप से बंद मिले विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी का अनुपस्थित दिवस का वेतन/ मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। इसके अलावा बामौर में 32, मोंठ और बंगरा में 30-30, गुरसराय में 22, बबीना में 21, बड़ागांव में 20, मऊरानीपुर और चिरगांव में 13-13, झांसी में चार शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। ब्यूरो