फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   183 hectare land for a missile making company found on one rupee lease rant

मिसाइल बनाने वाली कंपनी को 183 हेक्टेअर भूमि एक रुपये लीज के रेंट पर मिली

Mon, 06 Dec 2021 09:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
183 hectare land for a missile making company found on one rupee lease rant
झांसी। झांसी में सेना के लिए आकाश मिसाइल बनाने वाली कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) को 183 हेक्टेअर जमीन का सालाना लीज रेंट महज एक रुपये देना होगा। इतना ही नहीं, कंपनी को ये जमीन उसके विक्रय मूल्य से 25 प्रतिशत कम पर उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि, स्टांप ड्यूटी में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसे लेकर शासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर झांसी समेत छह जनपद आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर व चित्रकूट में बनाया जा रहा है। इसके लिए छहों जनपद में ली गई जमीन का सबसे बड़ा 59 फीसदी हिस्सा झांसी में है। यहां ये जमीन गरौठा तहसील के छह गांव एरच, गेंदा कबूला, झबरा, नेकारा, कठर्री व लभेरा में स्थित है। इन गांवों की 1034 हेक्टेअर जमीन उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने किसानों से क्रय की है। डिफेंस कॉरिडोर की पहली इकाई एरच की 183 हेक्टेअर जमीन पर स्थापित की जा रही है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड यहां सेना के लिए आकाश मिसाइल बनाने की यूनिट स्थापना करने जा रही है, जिसकी आधारशिला 19 नवंबर को झांसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। शिलान्यास के बाद शासन स्तर पर यूनिट की स्थापना की दिशा में कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। शासन के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार की ओर से जारी किए गए निर्देशों के तहत मिसाइल बनाने की यूनिट लगाने के लिए कंपनी को 183 हेक्टेअर जमीन एक रुपये वार्षिक टोकन लीज रेंट पर दी जाएगी। इसके अलावा जमीन के विक्रय मूल्य से 25 प्रतिशत कम राशि बीडीएल से ली जाएगी। जबकि, स्टांप ड्यूटी में शत प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

जमीन भारत डायनामिक्स लिमिटेड, हैदराबाद के पक्ष में आवंटित करने का शासनादेश जारी हो गया है। इस दिशा में कार्यवाही तेजी से जारी है।
- मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed