{"_id":"5ba9489e867a55013856a8b5","slug":"181537820830-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाडु लगाई, स्वच्छता की शपथ ली-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाडु लगाई, स्वच्छता की शपथ ली-Cordination
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झाड़ू लगाई, सफाई की शपथ ली
- जगह- जगह चला स्वच्छता अभियान
अमर उजाला ब्यूरों
झांसी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न संगठनों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। झाड़ू लगाई और सफाई करने की शपथ ली।
रेल मंडल ने स्वच्छता परिसर दिवस पर कार्यालयों, स्कूल, चिकित्सालय, डिपो, लॉबी, कॉलोनी, प्रांगण, आरपीएफ थाना समेत अन्य स्थानों पर सफाई की। अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी ने व्यवस्थाएं देखीं। बाद में पौधरोपण भी किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा कार्यालय कर्मचारियों व भूतपूर्व सैनिकों के सहयोग से दिगारा गांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत झाड़ू लगाई। ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों ने स्वच्छता की प्रेरणा लेते हुए कहा कि गांव को साफ सुथरा रखेंगे। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एसके मल्होत्रा मौजूद रहे। आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने महाविद्यालय प्रांगण में सफाई की। प्राचार्य डॉ. अंजू दत्त, डॉ. शारदा सिंह पुष्पा वर्मा मौजूद रहीं। नारी सशक्तीकरण संगठन ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के मिशन प्रबंधक आदित्य कुमार सैनीी, महिलाएं, दुर्गा कांवेंट स्कूल के छात्र- छात्राएं, नीलम खत्री, शीला जोशी मौजूद रहीं।
जिला जनकल्याण महासमिति ने मलिन बस्तियों में स्वच्छता का महत्व बताया। श्री गुरुनानक खालसा प्राइमरी स्कूल के बच्चों और अध्यापकों ने स्वच्छता की शपथ ली। निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बाबू, जोनल सेनेटरी आफीसर महेश चंद्र वर्मा, रवि चंद्र निरंजन, मानिक चौक व्यापार मंडल के अतुल जैन, जितेंद्र कुमार तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
युवा मोर्चा का स्वच्छता अभियान 26 को
भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में स्वच्छता ही सेवा की रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि 26 सितंबर से स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य, बस स्टैंड, कोर्ट परिसर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय समेत अन्य प्रमुख स्थलों पर सफाई अभियान चलेगा। एक अक्तूबर को युवा पैदल यात्रा निकालेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय दुबे, विकास बाबा, छत्रपाल राजपूत, राजकुमार, मयंक दुबे, शिवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।