{"_id":"59fb73cf4f1c1b78548ba92b","slug":"181509651407-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइडीएफ मीटर खत्म करने को चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइडीएफ मीटर खत्म करने को चलाया अभियान
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइडीएफ मीटर खत्म करने को चलाया अभियान
ललितपुर।
विद्युत विभाग द्वारा बिना रीडिंग वाले या फिर खराब आईडीएएफ मीटर खत्म करने के लिए बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें दर्जनों खराब मीटरों को बदलकर नए मीटर लगाए गए। साथ ही चेकिंग के दौरान कई संदिग्ध मीटर पाए जाने पर अधिकारियों के निर्देश पर मीटर सील कर मीटर विभाग की लैब में जमा कराए हैं।
शहरी क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के करीब 26 हजार विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का उपभोग किया जा रहा है। मीटरों से रीडिंग लेकर विद्युत बिल बनाने का काम एक प्राइवेट संस्था के 14 मीटर रीडरों द्वारा किया जाता है। मीटर रीडरों का काम फीडरों के हिसाब से दिए मुहल्लों में घर-घर जाकर मीटरों में आने वाली रीडिंग के हिसाब से विद्युत बिल बनाने और उपभोक्ताओं को बिल देने का है। इसके बाद भी शहर में हजारों विद्युत मीटरों की बिना रीडिंग के बिल बनाए जा रहे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार शहर में करीब तीन हजार से अधिक मीटर आइडीएफ श्रेणी यानि खराब चल रहे हैं। इसके चलते जहां कई उपभोक्ताओं को कम खपत होने के बाद भी अधिक खपत का विद्युत बिल देना पड़ता है, तो कई उपभोक्ता ऐसे भी हैं जिनके घरों में एसी चल रही हैं और वह मिनिमम यूनिट के हिसाब से बिलों का भुगतान कर रहे हैं, जबकि यदि ऐसे उपभोक्ताओं के मीटरों की सही रीडिंग आए तो उनके बिलों की राशि कई गुना अधिक निकलेगी और वह उससे काफी कम राशि का भुगतान कर रहे हैं। विद्युत अधीक्षण अभियंता परशुराम ने विद्युत अधिकारियों से उक्त आइडीएफ श्रेणी के मीटरों की जानकारी जुटाई और आंकड़ा बहुत अधिक होने पर विद्युत अधिकारियों को चेकिंग अभियान चलाकर आइडीएफ मीटरों को खत्म करने के निर्देश दिए।
विद्युत विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को मुहल्ला गांधी नगर और आजादपुरा में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें दर्जनों पुराने खराब मीटरों को घरों की दीवारों से उतारकर नये विद्युत मीटर लगाने का कार्य किया गया। मुहल्लों में सुबह-सुबह विद्युत चेकिंग टीम के मुहल्लों में पहुंचने पर लोगों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान कई घरों में लगे मीटरों से छेड़छाड़ करना पाए जाने या संदिग्ध होने की स्थिति में मीटरों को विद्युत विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर सील कर मीटर विभाग की लैब पहुंचा दिए गए हैं। जहां परीक्षण के बाद मीटरों की गड़बड़ी पकड़ में आ सकेगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता परशुराम, अधिशासी अभियंता शहरी डीआर विमलेश, उपखंड अधिकारी प्रथम अलिखेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता पंकज मौर्य, अवर अभियंता मोहित सोनी, जेई मीटर नेहा पांडेय, वसीम बेग, रमेश कुशवाहा उपस्थित रहे।