{"_id":"59f5f1d04f1c1bd9538b9b93","slug":"181509290448-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक गायन एवं संस्कृति-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक गायन एवं संस्कृति-City
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
हैडिंग - गौरी के गालन पै तिल कारौ - कारौ....
लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में गाए बुंदेली गीत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पर्यटन निगम के होटल वीरांगना में एक बार फिर सांझी विरासत - गांव की ओर अंतर्गत लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। महानगर के कलाकारों ने बुंदेली लोक क लाकार के परिवेश में बुंदेली गीत गाए, जो काफी सराहे गए। इसके साथ ही बुंदेली राई और सिंगार लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया।
संस्कृति विभाग व पर्यटन निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हरविंद कुमार नीरज ने बुंदेली लोकगीत गौरी के गालन पै तिल कारौ - कारौ... गाया, जिस पर चांदनी सिंगार लोक नृत्य प्रस्तुत किया। हरविंद कुमार ने सरस्वती वंदना सुमर भवानी गणेश शारदा सुमर भवानी गणेश..., गजल बोल कद्र एक मोती की बड़गई नगीनों में..... पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनके साथ ढोलक पर मदन भारती ने, बैंजों पर रामजीवन तिवारी ने, झींका पर सुरेंद्र कुशवाह, नगढ़िया पर वीरू मास्टर ने संगत दी। इस मौके पर होटल वीरांगना के प्रबंधक मुकुल गुप्ता ने कहा कि बुंदेलखंड में सांस्कृतिक पर्यटन की अपार संभावनाएं है। इसी संभावना को देखते हुए संस्कृति विभाग के सहयोग से यह कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर चित्रा गुप्ता, विजय वार्ष्णेय, मधु अग्निहोत्री, बसीम खान, विनय वार्ष्णेय, प्रताप यादव, स्टीफन सिंह, विवेक गुप्ता, जीशान उस्मान आदि मौजूद रहे।