फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पशु चिकित्सकों की हड़ताल जारी-City

पशु चिकित्सकों की हड़ताल जारी-City

Sun, 01 Oct 2017 08:23 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
पशु चिकित्सकों की हड़ताल जारी-City
पशु चिकित्सकों की हड़ताल जारी
विज्ञापन

- लखनऊ में जुटे हैं प्रदेश के डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के पशु चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। झांसी समेत सभी जनपदों के डॉक्टर लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पशुओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं।
पशु चिकित्सा संघ झांसी के महामंत्री डॉ. मृत्युंजय कुमार गोस्वामी ने बताया कि पिछले काफी समय से पशु चिकित्सक सरकार से नॉन प्रैक्टिस एलाउंस, डायनमिक एश्योर्ड कॅरियर प्रमोशन देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर रहे हैं। इसलिए सरकार को मेडिकल डॉक्टरों की तरह पशु चिकित्सकों को नॉन प्रैक्टिस एलाउंस देना चाहिए। इसके अलावा जल्द ही डायनमिक एश्योर्ड कॅरियर प्रमोशन की व्यवस्था लागू करनी चाहिए। हड़ताल से झांसी के 23 अस्पतालों में पशुओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। किसी तरह नॉन टेक्निकल स्टाफ से काम चलाया जा रहा है। झांसी के 28 समेत प्रदेश के 2200 पशु चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार जारी है।
विज्ञापन


अभियान पर लगा ब्रेक
15 सितंबर से पशुओं के लिए खुरपका, मुंहपका टीकाकरण अभियान की शुरूआत होनी थी। मांग पूरी नहीं होने पर पशु चिकित्सकों के हड़ताल करने से अभियान शुरू नहीं हो सका। 25 सितंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार करने से अब इस अभियान पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed