{"_id":"688fbb674f4afdf5150f65ab","slug":"18-quintal-milk-cake-and-mawa-found-spoiled-destroyed-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-611831-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खराब मिला 18 क्विंटल मिल्क केक और मावा, कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खराब मिला 18 क्विंटल मिल्क केक और मावा, कराया नष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बस स्टैंड पर 18 क्विंटल मिल्क केक और मावा जब्त किया। दोनों ही खराब होने पर इन्हें नष्ट कराया गया। इनकी कीमत लगभग 3.45 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों ही खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
त्योहारों के मद्देनजर जनपद में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य पवन कुमार ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर बस स्टैंड के अंदर ग्वालियर की ओर से आने वाले दो बसों की जांच की गई। इसमें लगभग डेढ़ लाख रुपये का आठ क्विंटल मिल्क केक और सवा दो लाख की कीमत का 10 क्विंटल मावा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मावा तो बहुत गंदी स्थिति में बोरियों में रखा मिला। वहीं, मिल्क केक में तेल टपक रहा था। दोनों ही खाने योग्य पदार्थ नहीं थे। इनके सेवन से लोगों के बीमार पड़ने की आशंका थी। ऐसे में तत्काल ही खराब मिल्क केक और मावा को नष्ट कराया गया। इनके नमूनों की लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सत्यम भारती, सुनील कुमार, झंकार सिंह, सैनिक सिंह, ज्ञानेंद्र पाल सिंह चंदेल, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन नंबरों पर दें मिलावट की सूचना
सहायक आयुक्त खाद्य ने कहा कि खाद्य पदार्थों की किसी भी शिकायत/ समस्या के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805533 और मोबाइल नंबर 9454468654 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन