फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   17.17 lakhs were swindled by luring people with the promise of profit in currency trading

Jhansi News: करेंसी ट्रेडिंग में मुनाफा का लालच देकर लगाई 17.17 लाख की चपत

Sat, 28 Jun 2025 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
17.17 lakhs were swindled by luring people with the promise of profit in currency trading

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। करेंसी ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा का झांसा देकर साइबर जालसाज ने रेलकर्मी को 17.17 लाख रुपये की चपत लगा दी। जालसाजी का पता चलने पर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना सीपरी बाजार के न्यू नंदनपुरा निवासी विनय कुमार सिंह झांसी रेल मंडल में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले माह फेसबुक के जरिये एक युवक ने उनसे दोस्ती गांठी। इसके बाद मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की। इस दौरान युवक ने बताया कि वह यूएसडीटी करेंसी में ट्रेडिंग करता है, इसमें मोटा मुनाफा है। आने वाले समय में डॉलर के दाम बढ़ने से तेजी की उम्मीद है। उसने अपने मुनाफे के बारे में भी बताया। युवक के झांसे में आकर विनय भी ट्रेडिंग करने को राजी हो गए। युवक ने ही उनका फर्जी खाता खुलवाया। विनय का कहना है कि उन्होंने एक महीने के दौरान कुल 17,17,168 रुपये युवक के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ दिनों बाद युवक ने संपर्क करना बंद कर दिया। उनको भी शक हो गया। उनके पैसा वापस मांगने पर युवक का फोन स्विच ऑफ हो गया। साइबर थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed