फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बदले मार्ग से गुजरी ट्रेनें

बदले मार्ग से गुजरी ट्रेनें

Sun, 21 Apr 2019 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
बदले मार्ग से गुजरी ट्रेनें
झांसी होेकर गुजारी गईं तीन ट्रेनें
विज्ञापन

झांसी। पूर्वा एक्सप्रेस के 12 कोच पटरी से उतरने के कारण शनिवार को संबंधित ट्रैक की ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से गुजारा गया। इनमें दिल्ली की तरफ जाने वाली तीन ट्रेनों को झांसी होकर गुजारा गया।
हावड़ा से चलकर नई दिल्ली की ओर जाने वाली 12303 पूर्वा एक्सप्रेस के 12 कोच शुक्रवार की रात इलाहाबाद-कानपुर खंड के रूमा स्टेशन के पास पटरी से उतर गए थे। इससे अप और डाउन रेल यातायात बाधित हो गया। इस दुर्घटना के कारण उक्त सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से गुजारा गया। इनमें 12423 राजधानी एक्सप्रेस, 12379 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस और 20801 मगध एक्सप्रेस को छौंकी- मानिकपुर- झांसी- आगरा के रास्ते दिल्ली की तरफ चलाया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए बांदा, महोबा, झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर पानी व खानपान की उचित व्यवस्था करवाई गई।
विज्ञापन


छह अवैध वेंडर पकड़े
झांसी। रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफार्म पर अनाधिकृत रूप से खानपान सामग्री बेच रहे छह वेंडरों को जीआरपी ने पकड़ लिया। बाद में उनको आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में झांसी रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर 14 निजी स्टॉल संचालित हैं। इन स्टॉल पर हर पाली में एक निश्चित संख्या में ही कर्मचारी तैनात रह सकते हैं। इसके बाद भी शुक्रवार को इन स्टॉल से छह अवैध वेंडर सामग्री बेच रहे थे। जीआरपी ने उनको जांच के दौरान पकड़ लिया। बाद में उनको आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया। इनमें दो वेंडरों के पास परिचय पत्र मिलने पर उनको छोड़ दिया गया। आरपीएफ निरीक्षक एके यादव ने बताया कि रेल प्रशासन ने स्टाल कर्मचारियों को ट्रेन आने पर प्लेटफार्म पर खानपान सामग्री बेचने की अनुमति दे दी है। बशर्ते उनके पास परिचय पत्र होना चाहिए।

छत्तीसगढ़ के लड़का-लड़की पकड़े
झांसी। परिजनों को बिना बताए दिल्ली जा रहे एक लड़का-लड़की को आरपीएफ ने स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम छत्तीसगढ़ के बकालो थाना क्षेत्र के सरगुजा निवासी अंकित व ईशा रानी बताए। आरपीएफ ने दोनों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है।


दो फीडरों की बंद रहेगी बिजली
झांसी। जेल चौराहा सबस्टेशन से जुड़े कोर्ट व जिला अस्पताल स्वतंत्र फीडरों की बिजली 21 अप्रैल को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान तारों पर आने वाले पेड़ों की डालियों को छांटने का काम होगा। यह जानकारी अवर अभियंता अमित सक्सेना ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed