{"_id":"5c520466bdec227381665df9","slug":"171548878950-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केके पुरी इलाके में असलहाधारी बदमाशों की चहलकदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केके पुरी इलाके में असलहाधारी बदमाशों की चहलकदमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केके पुरी इलाके में असलहाधारी बदमाशों की चहलकदमी
झांसी। मंगलवार रात थाना सीपरी बाजार इलाके में असलहाधारी बदमाशों की फिर चहलकदमी रही। चौकीदार ने बदमाशों को देखकर लोगों को सूचना दी। एक व्यक्ति ने छत पर आकर फायरिंग की। जिसे देखकर बदमाश पैदल गलियों से होते हुए शिवपुरी राजमार्ग की तरफ भाग निकले। एकत्रित हुए मोहल्लेवालों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी की पुलिस नेे पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर बदमाशों को तलाशा, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। एक बार फिर असलहाधारी बदमाशों की चहलकदमी ने पुलिस गश्त व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
मंगलवार की रात थाना सीपरी बाजार स्थित केके पुरी कॉलोनी के आसपास पांच से छह बदमाश नजर आए। एक बदमाश के हाथ में बंदूक तो अन्य बदमाशों के हाथ में रॉड व डंडे थे। जिस समय बदमाश कॉलोनी में चहलकदमी कर रहे थे, उसी दौरान कॉलोनी में तैनात चौकीदार देखकर घबरा गया। अभी बदमाश एलआईसी में तैनात प्रदीप शुक्ला के मकान के पास पहुंचे थे, तभी चौकीदार ने किसी तरह ठेकेदार संतोष को सूचना दी। खबर सुनकर हिम्मत दिखाते हुए छत पर आ गए।
बदमाशों को देखकर उन्होंने हवाई फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर बदमाश तेजी के साथ दौड़ लगाते हुए गलियों से होते हुए सड़क की तरफ भाग निकले। चौकीदार के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। सूचना मिलते ही चौकी की पुलिस कई पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक बदमाश दूर निकल चुके थे। पुलिस ने पड़ताल कर बदमाशों को भी तलाश किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों की लगातार हो रही चहलकदमी को देखते हुए लोगाें ने एकत्रित होकर पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की है। जहां उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
थानेदार ने एसएसपी से छिपाया मामला, फटकार
बुधवार दोपहर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह को घटना की जानकारी मिली। मामला गंभीर मानते हुए उन्होंने सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा से जानकारी ली। जिस पर वह एसएसपी से मामला छिपाने में लग गए। पुख्ता जानकारी के बाद एसएसपी ने फटकार लगाते हुए पता लगाने के निर्देश दिए।
पुलिस गश्त पर भी उठे सवाल
यह पहला मामला नहीं है। पहले भी दो बार बदमाश केके पुरी इलाके में चहलकदमी कर चुके हैं। इससे यह तो साफ है कि इस इलाके में पुलिस गश्त नहीं हो रही। यदि पुलिस गश्त बराबर होती तो बदमाश नजर नहीं आते। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाश खुलेआम सड़क पर घूम रहे हैं।