फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बदमाशों के घर में घुसकर कारर्वाई करेगी सरकार : एडीजी-City

बदमाशों के घर में घुसकर कारर्वाई करेगी सरकार : एडीजी-City

Tue, 20 Feb 2018 07:56 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों के घर में घुसकर कारर्वाई करेगी सरकार : एडीजी-City
एडीजी की पत्रकार वार्ता
विज्ञापन


फोटो...
बदमाशों के घर में घुसकर कार्रवाई करें जीआरपी : एडीजी
- मौके पर ही यात्री की समस्या दूर करने के निर्देश
- परिक्षेत्र के 75 बदमाशों का कराया जा रहा सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एडीजी रेलवे बीके मौर्य ने कहा कि जीआरपी खुद को प्लेटफार्म तक ही सीमित न समझें। बदमाशों को सबक सिखाने एवं अपराध रोकने के लिए वह उनके घर में घुसकर कार्रवाई करें। सिपाही मौके पर ही यात्रियों की समस्याओं को दूर करें। मंगलवार को यह बात उन्होंने एसपी कार्यालय में पत्रकारों से कहीं।
एडीजी ने कहा कि ट्रेनों और प्लेटफार्म पर होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी अपनी कार्यशैली बदलेगी। अब वह चोरी के घटनाओं को अंजाम देने में लिप्त बदमाशों को घर में जाकर दबोचेंगी। उनकी धरपकड़ के लिए गांव-गांव दबिश दी जाएगी। चोरों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जीआरपी नौ नवंबर से विशेष अभियान चला रही है। अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में अब तक कई चोरी के मोबाइल, नकदी, आभूषण और सामान बरामद हुए हैं। एडीजी ने कहा कि अपराधों में कमी लाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अब एसआई से लेकर प्रत्येक सिपाही का दायित्व बढ़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के शातिर 75 बदमाशों की काउंसलिंग शुरू कर दी है। ट्रेन में अपराध रोकने के लिए एडीजी ने एसपी रेलवे, सीओ और थानेदारों को सुझाव दिए कि नियमित अंतराल पर वे स्टेशन पर जाकर यात्रियों से बात करें। परेशानी पूछकर मौके पर ही समाधान कराए। इस मौके पर डीआईजी बीएल मीणा, एसपी रेलवे डा. ओपी सिंह व सीओ धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-एफआइआर में दर्ज कराएं शिकायत
यात्री ट्रेन में ही अपनी शिकायत और रिपोर्ट दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए ई-एफआइआर व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होेंने इसका प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। स्कार्ट टीम यात्रियों से अपना मोबाइल नंबर और नाम साझा करेगी, जिससे कोई भी परेशानी होने पर उन्हें तत्काल सूचित किया जा सके। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतेंगे पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार में संलिप्त होने पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।


ऑनलाइन एप देगा अवकाश
एडीजी ने कहा कि जीआरपी सिपाहियों को अवकाश मिलने में कोई भेदभाव न हो, इसके लिए ऑनलाइन एप से ही जवानों को छुट्टी दी जाएगी। एप में छुट्टी के साथ ही ड्यूटी रोस्टर, गुडवर्क भी अपडेट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed