फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   समस्या: स्टेशन पर नहीं मिल रहे खाना और चाय-City

समस्या: स्टेशन पर नहीं मिल रहे खाना और चाय-City

Wed, 09 Aug 2017 08:52 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
समस्या: स्टेशन पर नहीं मिल रहे खाना और चाय-City
समस्या
विज्ञापन

--------

फोटो

रेलवे प्लेटफार्म पर नहीं मिल रहा भोजन और चाय
यात्रियों को हो रही है दिक्कत, अब नई नीति बनाई जा रही
एक हफ्ते के भीतर समस्या के समाधान की उम्मीद है
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
पिछले एक माह से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर स्थित स्टालों पर जनता भोजन और चाय नहीं मिल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पता चला है कि रेलवे की ऑफिस परचेजिंग कमेटी (ओपीसी) पर सवाल खड़े होने के कारण खाद्य सामग्री की खरीद नहीं हो पा रही है। इसके लिए अब नई नीति बनाई जाएगी।
रेलवे का वाणिज्य विभाग प्लेटफार्मों (एक से पांच तक) पर खुले आठ स्टाल और तीन ट्रालियों पर खानपान का खुद संचालन करता है। प्लेटफार्म एक पर खुला भोजनालय और परिसर में खुला जन आहार ठेके पर हैं। रेलवे अपने स्टालों पर 15 रुपये का जनता भोजन, पांच रुपये की चाय, पैकेट बंद नमकीन, चिप्स, बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक बेचता हैं। साथ ही रेलवे जनता भोजन और चाय खुद ही बनवाता है। इसके लिए गठित कमेटी ओपीसी बाजार से सामान की खरीद करती है। पिछले लंबे समय से ओपीसी द्वारा की गई सामान की खरीद पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। इस कारण पांच जुलाई से जनता भोजन और चाय बेचना बंद कर दिया गया। इस मामले में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सामान खरीदने के लिए नई नीति बनाई जा रही है। उम्मीद है कि एक हफ्ते में समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


लाखों का नुकसान
रेलवे अपने स्टालों से प्रतिदिन औसत 500 जनता भोजन थाली और 1800 कप चाय की बिक्री करता है। रक्षाबंधन पर माल न आने के कारण स्टालों पर बंद पैकेट वाले आइटम भी कम हो गए हैं। इससे रेलवे को राजस्व की हानि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं खुल सके स्टाल
पिछले साल तक अलग-अलग प्लेटफार्मों पर विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों पर यात्रियों को मशीन से चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, चिप्स आदि मिलते थे। इन स्टॉलों का अनुबंध अप्रैल 2014 में पूरा हो गया था। मगर, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने इसे बढ़ा दिया । इन स्टॉलों में ओवररेटिंग की शिकायतों के कारण पिछले साल रेलवे ने इनका नवीनीकरण नहीं किया। इस वजह से तीस अप्रैल 2016 सेे यह बंद हैं। इनके बंद होने से अब प्लेटफार्म पर मशीन से बनी चाय-कॉफी नहीं मिल पा रही है।


23 हजार यात्रियों का आवागमन
झांसी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन अप और डाउन की करीब 150 ट्रेनों गुजरती हैं। साथ ही औसत 18 हजार यात्री जनरल टिकट और करीब पांच हजार यात्री आरक्षित टिकट पर यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed