फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   17 thousand liters of ethanol recovered from Aman Dhaba located on Lalitpur Highway

Jhansi News: ललितपुर हाईवे स्थित अमन ढाबा से 17 हजार लीटर एथेनॉल बरामद

Fri, 04 Jul 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
17 thousand liters of ethanol recovered from Aman Dhaba located on Lalitpur Highway
पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया, दो आरोपी चकमा देकर भागे, तलाश में छापे मार रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो-संवाद
झांसी/बबीना। बबीना पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से बुधवार रात ललितपुर हाईवे के गांव बड़ौरा स्थित अमन ढाबा पर छापा मारा। ढाबा पर बने एक कमरे के अंदर काफी संख्या में एथेनॉल, डीजल-पेट्रोल के ड्रम भरे मिले। पुष्टि हुई कि बड़े स्तर पर एथेनॉल मिलाकर डीजल-पेट्रोल बेचा जा रहा है। पुलिस ने 17 हजार लीटर एथेनॉल बरामद किया और आरोपी कमलेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। मौका पाकर दो भाग निकले।
पुलिस को सूचना मिल रही थी कि अमन ढाबा पर भारी वाहन रुकते हैं, जो चोरी से ढाबा संचालक को एथेनॉल, डीजल व पेट्रोल की बिक्री करते हैं। इस पर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार रात ढाबे पर छापा मारा। मौके से आरोपी नितिश राय व रामबाबू राय भाग निकले। थाना निरीक्षक तुलसी राम पांडेय ने बताया कि पुलिस व आबकारी विभाग ने रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। अब जिला आपूर्ति विभाग अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर रखे कुछ ड्रम को पीछे से जाली तोड़कर घुसे कुछ लोगों ने तोड़ा और डीजल-पेट्रोल आदि ले गए। जिलाधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। अब जिला आपूर्ति विभाग भी कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि कमलेश राय को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों को तलाशने के लिए पुलिस टीमें छापे मार रही हैं। गांव बड़ौरा अवैध कारोबारियों का गढ़ बनता जा रहा है। यहां अवैध शराब ही नहीं गांजा की भी बड़े स्तर पर बिक्री होती है। कार्रवाई करने वाली टीम में मधुसूदन शुक्ला आबकारी निरीक्षक, मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक, सुनील त्रिपाठी एसआई बबीना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



0- ड्रम तोड़कर निकाला डीजल-पेट्रोल
पुलिस ने छापे के दौरान एथेनॉल के साथ डीजल-पेट्रोल भी बरामद किया। इसकी सुरक्षा में पुलिस का पहरा लगा दिया गया। इसके बावजूद, शातिर जाली तोड़कर कमरे में घुसे और डीजल-पेट्रोल गायब कर दिया। थाना निरीक्षक ने बताया कुछ लोगों ने मौका लगते ही कमरे में रखे ड्रमों से डीजल-पेट्रोल गायब किया है। पता लगाया जा रहा है कि इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। ब्यूरो


0- क्या होता है एथेनॉल
एथेनॉल एक प्रकार का अल्कोहल है। इसे एथिल अल्कोहल या अनाज अल्कोहल भी कहते हैं। यह रंगहीन, ज्वलनशील होने के साथ-साथ पानी में घुल जाता है। एथेनॉल का प्रयोग मादक पेय, ईंधन में किया जाता है। एथेनॉल को गैसोलीन में मिलाकर ईंधन के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed