फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   झांसी-ए ने 116 रनों से जीत की दर्ज

झांसी-ए ने 116 रनों से जीत की दर्ज

Sat, 20 Apr 2019 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
झांसी-ए ने 116 रनों से जीत की दर्ज
झांसी-ए ने 116 रनों से जीत की दर्ज
विज्ञापन

- ललितपुर-महोबा की संयुक्त टीम को हराया
- सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में खेला गया अंडर-19 का अंतर जनपदीय मैच
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम के गठन के लिए सीनियर रेलवे इंटीट्यूट में अंडर-19 के अंतर जनपदीय मैच में झांसी-ए ने पहले दिन ललितपुर-महोबा की संयुक्त टीम को 116 रनों से हराया। झांसी-ए की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने अर्द्धशतक जड़कर टीम को विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की।
झांसी-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 306 रनों का स्कोर बनाया। बल्लेबाजी कर रहे सल्लामी बल्लेबाज मोहित मात्र 15 गेंदों में छह रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। पारी को एक छोर पर प्रभात टंडन और दूसरे छोर पर आदर्श शर्मा ने संभालते हुए रन बटोरना शुरू किया और दोनों ने अर्द्धशतक जड़कर 100 रनों की साझेदारी दी। प्रभात टंडन ने 69 बालों में सात चौकों की मदद से 52 रन और आदर्श 49 गेंदों में 54 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। चौथे क्रम के बल्लेबाज निर्दोष पटेल 25 रन और प्रभाकर सारस्वत मात्र दो रन बनाकर आउट हो गए। लड़खड़ाती पारी को मध्यम क्रम के बल्लेबाज आकाशदीप पटेल ने संभाला और 54 गेंदों में सात चौकों की मदद ने 56 रन बनाए। वहीं, केवल ने 14, करन निरंजन ने 23 और सूरज सिंह ने 30 रन का योगदान दिया। ललितपुर/महोबा संयुक्त टीम की तरफ से गेंदबाजी कर रहे अभिषेक और शिवम ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में उतरी ललितपुर/महोबा संयुक्त टीम 48वें ओवर में 190 रनों पर ही सिमट गई। सल्लामी बल्लेबाज आदर्श श्रीवास ने पारी को संभाला और 110 गेंदों में सात चौकों की मदद से 68 रन बनाए। दूसरे छोर पर यश उपाध्याय 24, प्रदुम्न सिंह चंदेल ने 27 और यश उपाध्याय ने 24 रन की पारी खेली। झांसी एक की तरफ से गेंदबाजी कर रहे पंकज बादल, अनिरुद्ध ने तीन-तीन, उत्कर्ष और सौरभ ने दो-दो विकेट लिए। इस मौके पर रंजीत यादव, मदन मोहन मिश्रा, बृजेंद्र यादव, अरविंद कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed