फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   नुमाइश मैदान में बन रही लाइब्रेरी, विदेशी किताबें भी होंगी

नुमाइश मैदान में बन रही लाइब्रेरी, विदेशी किताबें भी होंगी

Thu, 07 Mar 2019 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
नुमाइश मैदान में बन रही लाइब्रेरी, विदेशी किताबें भी होंगी
नुमाइश मैदान में बन रही लाइब्रेरी, विदेशी किताबें भी होंगी
विज्ञापन

झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा नुमाइश मैदान में लाइब्रेरी बनने लगी है। 3.02 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है। मई तक निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा तय की गई है।
इलाइट-सीपरी रोड पर स्थित नुमाइश मैदान का विकास जेडीए कर रहा है। इसी परियोजना में लाइब्रेरी को शामिल किया गया। इसके तहत मैदान के बीचों बीच लाइब्रेरी का दुमंजिला भवन बनाया जा है। निर्माण पूरा होते ही लाइब्रेरी की शुरूआत बीस हजार किताबों से की जाएगी। इसमें महारानी लक्ष्मीबाई, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त व साहित्यकार डॉ. वृंदावन लाल वर्मा की चार अलग-अलग गैलरी होंगी। यहां पर झांसी से संबंधित साहित्य, लोक कला संस्कृति से जुड़ी सभी किताबें भी मौजूद रहेंगी। देश-विदेश की अन्य पुस्तकों के अलावा विद्यार्थियों व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए भी पुस्तकों की भरमार होगी। लाइब्रेरी का निर्माण कार्य जारी है। वर्तमान में जिले में एक सार्वजनिक पुस्तकालय है, जो शिक्षा भवन परिसर में स्थित है। पुस्तकालय में 50 हजार से ज्यादा किताबें हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय व अन्य शिक्षण संस्थानों में अलग पुस्तकालय हैं।
विज्ञापन

जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया की नुमाइश मैदान में लाइब्रेरी का निर्माण कार्य मई तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। निर्माण कार्य पूरा होते ही लाइब्रेरी को देश-विदेश की प्रसिद्ध किताबों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed